Headlines

मशहूर वैज्ञानिक ने अपने खत में की है आज की दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी, जानें किस साल आएगी कयामत?

[ad_1]

Last Updated:

दुनिया के खत्म होने की एक भविष्यवाणी एक मशहूर वैज्ञानिक ने की थी. उसके एक खत में ये भविष्यवाणी बाइबल और एक धर्मग्रंथ के आधार पर जिसमें एक खास युद्ध का वर्णन है. उन्हीं में दी गई जानकारी के आधार पर आइजैक न्यूटन …और पढ़ें

मशहूर वैज्ञानिक ने अपने खत में की है आज की दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी!

इस खत में बताया गया था कि आज की दुनिया का आखिरी साल कौन सा होगा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हाइलाइट्स

  • आइजैक न्यूटन ने दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की
  • भविष्यवाणी बाइबल और धर्मग्रंथों पर आधारित थी
  • न्यूटन ने गणित और तारीखों का उपयोग कर 2060 का साल निकाला

दुनिया के अंत की भविष्यवाणी केवल ज्योतिषियों ने ही नहीं की है. आपको जानकर हैरानी होगी की ऐसा काम एक मशहूर वैज्ञानिक ने भी किया है. कई महान खोजों और आविष्कारों के लिए पहचाने जाने वाला यह वैज्ञानिक रहस्यविद्याओं के साथ एक धर्म विशेषज्ञ भी था. यह कोई और नहीं बल्कि अंग्रेज वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन थे. उनके एक खत में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि आज की दुनिया कब खत्म होने वाली है. उनकी यह रोचक भविष्यवाणी एक धर्मग्रंथ के आधार पर की गई थी. इसके मुताबिक आज की दुनिया कुछ ही दशकों में खत्म हो जाएगी.

एक खत में लिखी है भविष्यवाणी
300 साल से भी ज्यादा पहले न्यूटन ने बहुत सारे गणतीय गणनाओं पर लिखे एक खत पर अपनी भविष्यवाणी कर अनुमान लगाया था कि दुनिया असल में कब खत्म होगी. उनका यह अनुमान बाइबल की कयामत की धारणाओं पर आधारित था.न्यूटन बाइबल के सर्वनाश के दर्शनों, खासतौर से आर्मागेडन की लड़ाई में में विश्वास करते थे. उन्होंने अपनी भविष्यवाणी बाइबिल की प्रोटेस्टेंट व्याख्या और बाइबिल के इतिहास के बाद की घटनाओं के आधार पर की थी.

युद्ध के बाद शांति
इस युद्ध का वर्णन “बुक ऑफ रिवीलेशन” के आखिरी अध्याय में किया गया है.  युद्ध में ईश्वर के नेतृत्व में अच्छाई की ताकतों को बुराई की ताकतों (पृथ्वी की राजाओं) के खिलाफ जंग लड़नी है. धर्मग्रंथ में कहा गया है कि यह लड़ाई दुनिया के अंत की निशानी होगी जिसके बाद ईश्वर के लाए गए शांति का एक नया युग शुरू होगा.

Isaac Newton, आइजैक न्यूटन, end of the world prediction, दुनिया के अंत की भविष्यवाणी, Bible prophecy, बाइबल की भविष्यवाणी, Armageddon, weird news, bizarre news, shocking news, world, अजब गजब, अजीबोगरीब खबर, जरा हटके,

न्यूटन ने बाइबल और धर्म का गहराई से अध्ययन किया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons)

1260 साल के दौर
न्यूटन ने इस समय की गणना करने के लिए गणित और तारीखों का इस्तेमाल किया और पुस्तक में दिए गए दिनों को सालों के रूप में गणना के लिए इस्तेमाल किया. ये अवधियां 1260 साल की थीं, जो चर्च के खत्म होने और ‘भ्रष्ट’ त्रिमूर्ति धर्मों के पैदा होने के बीच के दौर को बताती हैं.

यह भी पढ़ें: 6 मिनट के लिए मर गया था शख्स, इस दौरान आफ्टरलाइफ के हुए ऐसे अनुभव, आपबीती ने मचाई हलचल

कैसे की गणना
न्यूटन ने  सटीक तारीख जानने के लिए इतिहास का अध्ययन किया और चर्च के खात्मे की तारीख 800 ईस्वी निकाली जब पवित्र रोमन साम्राज्य की स्थापना की गई थी. यहां से जब न्यूटन ने 1260 साल को जोड़ा तो नतीजा 2060 ईसी का साल के रूप में सामने आया.  इस तरह से न्यूटन की भविष्यवाणी के अनुसार दुनिया 2060 में खत्म हो जाएगी.

homeajab-gajab

मशहूर वैज्ञानिक ने अपने खत में की है आज की दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *