[ad_1]
Last Updated:
भारतीय टीम ने 2013 में जिस टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था उसमें से सिर्फ 3 खिलाड़ी 2025 में खेलते नजर आएंगे. यानि की 12 खिलाड़ी ऐसे होंगे जो धोनी की टीम का हिस्सा नहीं थे. विराट कोहली ,रोहित शर्मा …और पढ़ें
12 साल में 12 खिलाड़ियों को टीम इंडिया से हुआ पलायन !
हाइलाइट्स
- 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में 2013 टीम के सिर्फ 3 खिलाड़ी खेलेंगे.
- रोहित, विराट और जडेजा 2025 में टीम का हिस्सा होंगे.
- 12 साल में भारतीय टीम के 12 खिलाड़ी बदल गए.
नई दिल्ली. बदलाव प्रकृति का नियम है पर ये अगर बहुत तेजी के साथ हो तो फिर सोचना पड़ता है कि ये बदलाव समय की मांग है या इसे थोपा जा रहा है. क्रिकेट टीम में भी बदलाव होते रहते है पर जो बदलाव भारतीय टीम में हुए वो आपको हैरान कर देगा. 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम विजेता बनी और अब 2025 में भारतीय टीम 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगी. इन 12 सालों में टीम इंडिया के 12 खिलाड़ी बदल गए .
2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम में सिर्फ 3 खिलाड़ी ऐसे बचे है जो 2013 टीम का हिस्सा थे. कुछ सालों में कप्तान का बदला जाना आम सी बात लगती है पर बहुत कम ऐसा होता है कि 12 साल में लगभग पूरी की पूरी टीम ही बदल जाए .2013 शायद वो दौर था जब भारतीय टीम बदलाव के फेस से गुजर रही थी तभी उस टीम के कुल 3 खिलाड़ी ही 2025 तक में बचे है .
12 साल में 12 खिलाड़ी गायब
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जब टीम ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता तो उस टीम में से सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ही बचे है जो 2025 में आपको खेलते नजर आएंगे. बाकी बारह खिलाड़ियों में से आपको या तो लीजेंड लीग में खेलते नजर आएंगे या कॉमेंट्री बॉक्स में. टीम के कप्तान धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते है वहीं, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना , मुरली विजय, इरफान पठान, विनय कुमार ये सभी लीजेंड लीग में खेलते नजर आते है वहीं भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा , ईशांत शर्मा और उमेश यादव घरेलू क्रिकेट के साथ आईपीएल खेलते नजर आते है. आर अश्विन भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके है. यानि की ज्यादतर खिलाड़ी फिलहाल अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर है पर क्रिकेट से दूर नहीं हुए है .
13 के 3 खिलाड़ियों पर दारोमदार
2013 की चैंपियन टीम के सदस्य रह चुके रोहित-विराट-जडेजा शायद अपना अंतिम चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे है और ऐसे में इस तिकड़ी की चाहत होगी कि 2025 में वो टीम को फिर विजेता बनाए, 2013 में टीम को चैंपियन बनाने में तीनों खिलाड़ियों का बड़ा रोल था. विराट कोहली ने फाइनल में 43 रन की बेशकीमती पारी खेली थी और टूर्नामेंट में 58.66 की औसत से 176 रन बनाए . रोहित शर्मा जिन्होने पहली बार पारी की शुरुआत करना शुरु किया उन्होने 35.40 की औसत से 177 रन बनाए वहीं रवींद्र जडेजा ने 12.83 की औसत से 12 विकेट लिए और उनको बेस्ट बॉलर का एवॉर्ड मिला. अब 2025 में रोहित कप्तान है और वो चाहेंगे कि खुद के रन बनाने के साथ साथ विराट और जडेजा भी 2013 जैसा योगदान दे ताकि ट्रॉफी दोबारा से हिंदुस्तान आ सके.
New Delhi,Delhi
February 14, 2025, 20:44 IST
[ad_2]
Source link