[ad_1]
Last Updated:
साल 2022 में, आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर सनसनी मचा दी थी. इन फोटोज के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशन को लेकर खूब तहलका मचा था. लेकिन आज वैलेंटाइंस डे पर ललित न…और पढ़ें
सुष्मिता संग प्यार के खूब हुए थे चर्चे
नई दिल्ली. ललित मोदी और सुष्मिता सेन के ब्रेकअप की बीते साल खूब अफवाहे उड़ी थी. लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस पर खुलकर बात नहीं की थी. अब वैलेंटाइंस डे के मौके पर ललित ने अपनी नई लव लेडी के साथ फोटो शेयर दोनों के ब्रेकअप का खुलासा कर दिया है.
आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को फिर से प्यार मिल गया है. वैलेंटाइन डे के मौके पर, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज साझा किया जिसमें उनकी लेडी लव नजर आ रही हैं, इस तरह उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन से अपने ब्रेकअप की पुष्टि की. हालांकि ललित मोदी ने अपनी पार्टनर का नाम नहीं बताया, लेकिन उन्होंने उनके साथ कई फोटोज शेयर कीं, जिससे पता चला कि उनकी 25 साल की दोस्ती अब एक रिश्ते में बदल गई है. ललित मोदी पहले मीनल मोदी से शादीशुदा थे. इस जोड़े ने 1991 में शादी की थी और 2018 में मीनल की कैंसर से मृत्यु तक साथ रहे.
[ad_2]
Source link