Headlines

‘पागलों की तरह प्यार करता हूं’, सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को लिखा लेटर, गिफ्ट में देना चाहता है प्राइवेट जेट

[ad_1]

Last Updated:

Sukesh Chandrasekhar Letter To Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली की मंडोली जेल में 200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में बंद है. अफवाह थी कि वह जैकलीन के साथ रिश्ते में था. इस बीच सुकेश ने वैलेंटाइंस…और पढ़ें

सुकेश ने जैकलीन को लिखा लव लेटर, गिफ्ट में देना चाहता है प्राइवेट जेट

वैलेंटाइंस डे पर सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए बयां किया अपना प्यार.

हाइलाइट्स

  • सुकेश ने जैकलीन को वैलेंटाइंस डे पर लिखा लेटर.
  • जैकलीन को प्राइवेट जेट गिफ्ट करने की बात कही.
  • चर्चा में आया सुकेश चंद्रशेखर का लव लेटर.

नई दिल्ली. महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइंस डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को एक रोमांटिक लेटर लिखा है. अपने लेटर में सुकेश ने जैकलीन को ‘बेबी गर्ल’ कहा और एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया. सुकेश ने लेटर में बताया कि वह जैकलीन से बहुत प्यार करता है और उन्हें गिफ्ट के तौर पर प्राइवेट जेट देना चाहता है, ताकि एक्ट्रेस को शूटिंग के लिए कहीं भी जाने में कोई परेशानी न हो.

न्यूज18 इंग्लिश में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के लिए लिखे लेटर में कहा, ‘बेबी गर्ल, सबसे पहले तुम्हें वैलेंटाइंस डे की बहुत-बहुत बधाई. बेबी, इस साल की शुरुआत बहुत पॉजिटिविटी और हमारे लिए बहुत खास चीजों के साथ हुई है और यह वैलेंटाइन भी बहुत खास है, क्योंकि यह हमारे जीवन के बाकी वैलेंटाइन डेज को एक साथ बिताने से बस एक कदम दूर है.’

प्राइवेट जेट गिफ्ट करना चाहता है सुकेश
महाठग ने लिखा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि जैकी, मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करता हूं. आप दुनिया की सबसे अच्छी वैलेंटाइन हो, आपसे पागलों की तरह प्यार करता हूं.’ सुकेश ने आगे खुलासा किया कि वह वैलेंटाइंस डे पर जैकलीन को एक प्राइवेट जेट गिफ्ट कर रहा है. उसने बताया कि जेट पर जैकलीन के नाम के शुरुआती लेटर लिखे हुए हैं. इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि जेट का रजिस्ट्रेशन नंबर भी जैकलीन की बर्थ डेट है.

सुकेश ने जाहिर की अपनी इच्छा
उसने लेटर में लिखा, ‘बेबी, आप हमेशा काम के सिलसिले में शूटिंग के लिए दुनियाभर में घूमती रहती हो, अब इस जेट के साथ आपकी जर्नी बेहद आसान और सुविधाजनक हो जाएगी. बेबी, इस वैलेंटाइन पर मेरी सिर्फ एक ही ख्वाहिश है, अगर मेरा पुनर्जन्म होता है, तो मैं आपके दिल के रूप में जन्म लेना चाहता हूं, ताकि मैं आपके अंदर धड़कता रहूं. मेरी बम्मा, अपने जीवन में आपको वैलेंटाइन के रूप में पाकर मैं इस धरती पर सबसे खुशकिस्मत इंसान बन गया हूं.’

साल 2007 का वो गाना, जिसे जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु ने ब्रेकअप के बाद किया था शूट, रिलीज होते ही हिट हुआ था सॉन्ग

कौन है सुकेश चंद्रशेखर?
बताते चलें कि सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की मंडोली जेल में 200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में बंद हैं. अफवाह थी कि वह जैकलीन के साथ रिश्ते में था. हालांकि, एक्ट्रेस ने हर बार सुकेश के साथ किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार किया है. फरवरी 2024 में जैकलीन फर्नांडिस ने भी सुकेश पर मीडिया का इस्तेमाल करके उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुकेश ने उन्हें परेशान किया और अदालत से उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी. हालांकि, बाद में एक्ट्रसे ने अपनी याचिका वापस ले ली.

homeentertainment

सुकेश ने जैकलीन को लिखा लव लेटर, गिफ्ट में देना चाहता है प्राइवेट जेट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *