[ad_1]
Last Updated:
RCB vs GG: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी गुजरात की टीम पहले बैटिंग करती हुई नजर आएगी.
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स (Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Giants) के बीच वूमेंस प्रीमियर लीग 2025 का पहला मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी गुजरात की टीम पहले बैटिंग करती हुई नजर आएगी. आइए देख लेते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग XI.
स्मृति मंधाना ने टॉस जीतने के बाद कहा,” बड़ौदा में वापस आकर अच्छा लगा. हम एक महीने पहले यहां आए थे. मुझे लगा कि यह गुजरात का घरेलू मैदान होगा, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह हमारा घरेलू मैदान है. हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. ओस एक बड़ा कारण है, इसलिए ओस आने से पहले कुछ ओवर पहले ही खेल लेना बेहतर है. हमारे पास अच्छी तैयारी है.”
दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वूमेंस (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (डब्ल्यू), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह
गुजरात जायंट्स वूमेंस (प्लेइंग इलेवन): लॉरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (डब्ल्यू), दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (सी), डींड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 14, 2025, 19:37 IST
[ad_2]
Source link