Headlines

नौकरी के लिए दर-दर भटकी लड़की, जब मिली तो 10 मिनट में छोड़कर भागी, बेहद दिलचस्प है वजह!

[ad_1]

Last Updated:

जो लड़की एक नौकरी के लिए सैकड़ों जगहों पर एप्लाई कर चुकी थी. न जाने कितने इंटरव्यू दे चुकी थी, उसे आखिरकार जब नौकरी मिली, तो 10 मिनट में छोड़कर भाग गई. इसकी वजह जानकर आप दंग रह जाएंगे.

नौकरी के लिए दर-दर भटकी लड़की, जब मिली तो 10 मिनट में छोड़कर भागी, जानिए क्यों

लड़की ने 10 मिनट में मारी नौकरी को लात.

नौकरी ढूंढना और नौकरी कर पाना, दोनों ही काफी मुश्किल काम है. ये इतना भी आसान नहीं है, जितना हम समझते हैं और ये बात नौकरीपेशा लोग अच्छी तरह जानते हैं. सोचिए, आप किसी नौकरी के लिए खूब प्रयास कर रहे हों और वो आपको मिल जाए, तो क्या आप उसे कभी छोड़ना चाहेंगे? शायद आपका जवाब ना में हो, लेकिन एक ब्रिटिश लड़की ने ऐसा ही किया.

ब्रिटिश लड़की को अपने लिए ऑस्ट्रेलिया में एक जॉब चाहिए थी क्योंकि वहां सैलरी भी अच्छी है और नज़ारे भी बेहतरीन हैं. जो लड़की एक नौकरी के लिए सैकड़ों जगहों पर एप्लाई कर चुकी थी. न जाने कितने इंटरव्यू दे चुकी थी, उसे आखिरकार जब नौकरी मिली, तो 10 मिनट में छोड़कर भाग गई. इसकी वजह जानकर आप दंग रह जाएंगे.

नौकरी के लिए दर-दर भटक चुकी थी लड़की
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का नाम सोफी वॉर्ड है और वो 32 साल की है. वैसे तो सोफी यूनाइटेड किंगडम की रहने वाली है, लेकिन वो पिछले कुछ महीनों से ऑस्ट्रेलिया में नौकरी ढूंढ रही थी. उसने छोटी-मोटी हर तरह की नौकरी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन एप्लिकेशन दी थी. सोफी ने बताया कि वो ग्रोसरी स्टोर से लेकर रीटेल शॉप और ऑफिस तक में आवेदन कर चुकी थी. कहीं पर उसे रिजेक्ट कर दिया जाता था तो कहीं पर उसे इंटरव्यू पर बुलाकर धोखा दे दिया गया. आखिरकार उसके हाथ एक नौकरी लग ही गई, जिसमें पहले उसका कोई एक्सपीरियंस नहीं रहा था.

10 मिनट में सिर पर पांव रखकर भागी
ये नौकरी कोई ज्यादा क्वालिफिकेशन या मेहनत वाली तो नहीं थी लेकिन लड़की के बस की बिल्कुल नहीं रही. दरअसल ये एक चाइल्ड केयर सेंटर की जॉब थी. सोफी ने बताया कि वो जैसे ही एक 10 बच्चों के कमरे में घुसी, जहां पर सारे बच्चे चीख-चिल्ला रहे थे, उसे एहसास हो गया कि वो यहां काम नहीं कर पाएगी. मुश्किल से 10 मिनट हालत को झेलने के बाद वो सेंटर से भाग गई. हालत ये थी कि वो अपने साथ पास्ता का डिब्बा ले गई थी जो उसे खाना भी था लेकिन वो उसे छोड़कर भागी और वापस लेने की हिम्मत तक नहीं की. सोफी ने कहा कि अब उसे चाहे घर लौटना पड़े लेकिन वो बच्चों को संभालने की नौकरी कभी नहीं करेगी.

homeajab-gajab

नौकरी के लिए दर-दर भटकी लड़की, जब मिली तो 10 मिनट में छोड़कर भागी, जानिए क्यों

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *