Headlines

रवींद्र जडेजा और रिवाबा की दिलचस्प लव स्टोरी और शादी

[ad_1]

Last Updated:

भारत के कई क्रिकेटर्स की लव स्टोरी मजेदार रही है. जडेजा की भी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. उन्होंने अपनी बहन की दोस्त से ही शादी रचाई थी. यह उनकी लव स्टोरी को और दिलचस्प बनाती है

बहन की दोस्त पर आया भारतीय क्रिकेटर का दिल, पहली मुलाकात में हुआ प्यार

जडेजा ने अपनी बहन की दोस्त से ही शादी रचाई थी.

हाइलाइट्स

  • रवींद्र जडेजा ने बहन की दोस्त रिवाबा से शादी की थी.
  • जडेजा और रिवाबा की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी.
  • रिवाबा गुजरात से एमएलए और भाजपा से जुड़ी हैं.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं. उनके दम पर टीम इंडिया ने कई मैच जीते हैं. हाल में इंग्लैंड के खिलाफ जडेजा का प्रदर्शन अच्छा रहा था. जडेजा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. उन्होंने अपनी बहन की दोस्त से ही शादी रचाई थी. यह उनकी लव स्टोरी को और दिलचस्प बनाती है.

जडेजा की शादी रिवाबा से हुई है. जो गुजरात से एमएलए भी है. उनको कई बार स्टेडियम में जडेजा को सपोर्ट करते हुए देखा गया है. रवींद्र जडेजा एक राजपूत परिवार से आते हैं. उनकी फैमिली चाहती थी कि जडेजा की शादी जल्द से जल्द हो जाए. लेकिन जडेजा का ध्यान क्रिकेट पर लगा रहता था और यही वजह है कि वह आज इतने बड़े क्रिकेटर बन गए हैं.

जडेजा और रिवाबा की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी. वह एक पार्टी में मिले थे. जडेजा की रिवाबा से मुलाकात उनकी बहन ने कराई थी. जडेजा को रिवाबा पहली ही नजर में पसंद आ गई थी और यही से दोनों की बातचीत शुरू हुई थी. इसके बाद जडेजा और रिवाबा की मुलाकात भी होने लगी और साल भर के भीतर दोनों ने 17 अप्रैल 2016 में एक दूसरे से शादी रचा ली. उनकी शादी में बड़े बड़े क्रिकेटर्स शामिल हुए थे.

रिवाबा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. वह अभी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई है. वह गुजरात के जामनगर नॉर्थ से एमएलए के पद पर है. वहीं, रवींद्र जडेजा भारतीय टीम का लगातार बड़े मंच पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम इंडिया का हिस्सा है. 20 फरवरी को वह बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. देखना होगा कि उन्हें प्लेइंग XI में मौका मिलता है या नहीं.

homecricket

बहन की दोस्त पर आया भारतीय क्रिकेटर का दिल, पहली मुलाकात में हुआ प्यार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *