[ad_1]
Last Updated:
शख्स अपने घर के पिछले हिस्से में मौजूद बगीचे में बडे़ ही आराम से टहल रहा था. इसी बीच उसकी नज़र एक काली-काली गोल चीज़ पर पड़ी, जो हिल-डुल रही थी. हिम्मत करके उसने करीब जाकर देखा, तो उसकी चीख निकल गई.
बगीचे में घूमते हुए दिखा कुछ ऐसा, उल्टे पांव भागा शख्स.
कई बार हम बिल्कुल अच्छे मूड में होते हैं लेकिन हमारे सामने कुछ ऐसा दिख जाता है कि दिल बैठ सा जाता है. ऐसा किसी खतरनाक आदमी, जानवर या परिस्थिति को भी देखकर हो सकता है. ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले एक शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब वो अपने घर के बगीचे में टहल रहा था. उसे वहां पर कुछ ऐसी चीज़ दिखाई दी, जिसकी शायद उसे कभी कल्पना भी नहीं रही होगी.
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम डेविड स्टीन है. वो अपने घर के पिछले हिस्से में मौजूद बगीचे में बडे़ ही आराम से टहल रहा था. इसी बीच उसकी नज़र एक काली-काली गोल चीज़ पर पड़ी, जो हिल-डुल रही थी. हिम्मत करके उसने करीब जाकर देखा, तो उसकी चीख निकल गई और वो उल्टे पांव वहां से भाग गया.
बगीचे में दिखा ‘रहस्यमय’ नज़ारा
डेविड स्टीन की नज़र अपने घर के पीछे घूमते हुए एक अजीब रहस्यमय चीज़ पर पड़ी. ये काले रंग की एक बड़ी बॉल जैसी थी. उन्होंने इसे थोड़ी देर देखा तो उन्हें ये हिलती-डुलती सी नज़र आई. हिम्मत करके वो इसके पास गए, तो डर के मारे वो पसीना-पसीना हो गए. दरअसल ये कोई बॉल नहीं बल्कि सांपों का एक झुंड था, जो एक के ऊपर एक चढ़े हुए थे और उन्होंने एक गोले जैसी आकृति बना ली थी. लोग अपनी ज़िंदगी में जिस एक जीव से कभी भी सामना नहीं करना चाहेंगे, उन्हें इतनी संख्या में एक साथ देखकर डेविड के शरीर में सिहरन सी दौड़ गई.
ज़हरीले सांपों का पूरा कुनबा मिला
डेविड ने जब मदद के लिए रेप्टाइल रिलोकेशन वालों को बुलाया वे खुद ये देखकर हैरान थे कि वहां पर कुल 102 ज़हरीले सांप थे. इनमें एक प्रेगनेंट नागिन भी थी, जिने बहुत से बच्चों को जन्म दिया था. डायलन कूपर नाम के स्नेक कैचर ने उन्हें पकड़ा और बैग में भरकर जंगल में छोड़ने को ले गए. बैग के अंदर ही अंडों से कुछ सांप बाहर निकले. इनमें 5 बड़े सांप और 97 सांपों के बच्चे थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर यूज़र्स ने कहा कि वो तो इसके बाद घर में एक दिन न टिक पाते और भाग ही जाते.
February 14, 2025, 08:41 IST
[ad_2]
Source link