[ad_1]
Last Updated:
चैंपियंंस ट्रॉफी में भारत अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगा. सूत्रों की माने तो इस मुकाबले में कोच गौतम गंभीर दोनों कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को खिलाने का मन बना चुके ह…और पढ़ें
बीच के ओवर्स के लिए कोच खिला सकते है दोनों कलाई के स्पिनर
हाइलाइट्स
- भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच खेलेगा.
- कोच गौतम गंभीर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को खिलाने का मन बना चुके हैं.
- भारतीय टीम चार स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरेगी.
नई दिल्ली. किसी भी बड़े टूर्नामेंट से पहले चर्चा शुरु होती है टीम को लेकर और खत्म होती है प्लेइंग इलेवन पर. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पहले चुनी गई टीम में जसप्रीत बुमराह को लेकर बहुत उठापटक हुई फिर जब टीम को फाइनल रूप दिया गया तो हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के सेलेक्शन पर भी जमकर बहस हुई .
अब टीम तो बन चुकी है सवाल अब ये है कि स्पिन गेंदबाजों की फौज लेकर जा रही भारतीय टीम पहले मैच में क्या प्लेइंग इलेवन खिलाने का मन बना रही है. न्यूज 18 हिंदी को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार कोच ने जो 11 खि्लाने का मन बनाया है वो हर किसी को हैरान कर देगा.
कुलदीप- वरुण पर कोच की सोच
20 फरवरी को दुबई के मैदान पर भारतीय टीम को बांग्लादेश के साथ दो-दो हाथ करना है . इस मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट जो प्लेइंग इलेवन खिलाने जा रही है वो चौंकाने वाली होगी. सूत्रों की माने तो कोच गौतम गंभीर अंतिम ग्यारह में चाइनामैन कुलदीप यादव और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को एक साथ खिलाने का मन बना लिया है . कोच ने खुद अहमदाबाद में मैच खत्म होने के बाद कहा था कि वो मिडिल ओवर्स में ऐसा गेंदबाज खिलाना चाहते है जो विकेट निकालना जानता हो और जिनके बारे में विरोधी टीम को ज्यादा पता ना हो. गंभीर ने जो कहा उसका विशलेषण करें तो पाएंगे कि बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों टीम के खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेलते जिसकी वजह से दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कुलदीप और वरुण को ना के बराबर खेला है . इसलिए दोनों के एक साथ खेलने की प्रबल संभावना है.
अक्षर-जडेजा-हार्दिक का डबल रोल
टीम में मौजूद तीनों आलराउंडर्स को ये निर्देश दिया गया है कि वो किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी और नई गेंद के साथ बॉलिंग करने के लिए अपने आपको तैयार रखे. यानि हार्दिक-अक्षरऔर जडेजा को चैंपियंस ट्रॉफी में डबल रोल के लिए हमेसा तैयार रहना पड़ेगा. सूत्रों की माने तो दुबई में होने वाले क्रिकेट के दंगल में चार स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरने का मन बनाया है . मैनेजमेंट का मानना है कि टीम में मौजूद बेस्ट ऑप्शन को मैदान पर होना चाहिए और बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा हो तो चैंकिएगा मत . प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार की हो सकती है.
1-रोहित शर्मा 2-शुभमन गिल 3-विराट कोहली 4-श्रेयस अय्यर 5-केएल राहुल 6-रवींद्र जडेजा 7-अक्षर पटेल 8-हार्दिक पांड्या 9-कुलदीप यादव 10-वरुण चक्रवर्ती 1- अर्शदीप सिंह
New Delhi,Delhi
February 14, 2025, 18:02 IST
[ad_2]
Source link