Headlines

आखिर क्यों बना बनाया करियर छोड़ दीन के रास्ते पर चल पड़ा ये ‘विलेन’

[ad_1]

Last Updated:

अजय देवगन की डेब्यू फिल्म फूल और कांटे को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. फिल्म में विलेन के रोल में नजर आ चुके आरिफ खान काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. …और पढ़ें

ब्लॉकबस्टर दे चुका हैंडसम हंक विलेन, एक्टिंग छोड़ बन गया मौलाना

दर्जन भर फिल्मों में काम करके छोड़ा बॉलीवुड

नई दिल्ली. साल1991 में अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ में विलेन का रोल निभाकर आरिफ खान ने तहलका मचा दिया था. इस फिल्म के जरिए इडंस्ट्री को एक हैंडसम हंक विलेन मिला था. लेकिन दर्जन भर फिल्में करने के बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था.

साल 1991 में अजय देवगन की इस ब्लॉकबस्टर में नजर आ चुके आरिफ खान ने जल्द ही एक्टिंग को छोड़ धर्म के रास्ते पर चलने का फैसला कर लिया था. 90 के दशक में स्टाइलिश विलेन बनकर उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी. फिल्म में वह अजय देवगन को कड़ी टक्कर देते नजर आए थे.

पिता का कर्ज चुकाने के लिए बना हीरो, 1 ही एक्ट्रेस संग दी 12 फिल्में, ताउम्र रहा एक ही तरह के रोल निभाने का मलाल

अल्लाह की इबादत में पूरी तरह बदले एक्टर
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की डेब्यू फिल्म फूल और कांटे ने साल 1991 दर्शकों का ऐसा दिल जीता था कि लोग आज तक इस फिल्म को भूल नहीं पाए हैं. इस फिल्म में अजय देवगन का एक्शन सीन देख लोग उनके दीवाने हो गए थे. इसी फिल्म से एक और एक्टर ने अपना डेब्यू किया था, वो थे आरिफ खान फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी. लेकिन अब अल्ला की इबादत में आकर उनका लुक पूरी तरह बदल गया है कि उन्हें पहचानना मुश्किल है.

हैडंसम विलेन बनकर लूटी थी वाहवाही
साल 1991 की ब्लॉकबस्टर फिल्म फूल और कांटे में आरिफ खान ने विलेन ‘रॉकी’ की भूमिका में खूब वाहवाही लूटी थी. फिल्म में उनका लुक और उनकी एक्टिंग ऑडियंस ने काफी पसंद की थी. इस फिल्म के बाद वह मोहरा, दिलजले, वीरगति जैसी कई फिल्मों में नेगेटिव रोल में दिखे थे. लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने के कुछ सालों बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अल्लाह की इबादत वाला जीवन अपना लिया.

बता दें कि एक्टिंग की दुनिया को छोड़कर अब आरिफ मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में काम कर रहे हैं. उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह पानी कम चाय (PKC) के फाउंडर हैं और AK Tours and Travels नाम की एक ट्रैवल कंपनी भी रन करते हैं. अब वह बेंगलुरु, भारत में रहते हैं और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्रेरणादायक बातें लोगों तक पहुंचाते हैं.

homeentertainment

ब्लॉकबस्टर दे चुका हैंडसम हंक विलेन, एक्टिंग छोड़ बन गया मौलाना

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *