[ad_1]
Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
Viral video: जबलपुर में एक युवक से हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने धर्म को लेकर उसकी पेंट उतारने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. युवक ने हनुमान जी की कसम खाने के बाद भी पदाधिकारी नह…और पढ़ें
वैलेंटाइन डे पर जबलपुर में मचा बवाल.
हाइलाइट्स
- जबलपुर में युवक से धर्म जानने के लिए पेंट उतरवाने की कोशिश।
- वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों पर हिंदूवादी संगठन का अत्याचार।
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं।
जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में धर्म जानने के लिए युवक का पेंट उतारने की कोशिश की गई, जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, वैलेंटाइन डे के दिन जबलपुर में हिंदू धर्म सभा के पदाधिकारी ने जमकर सख्ती बरती, लेकिन सख्ती इतनी बढ़ गई कि हिंदूवादी संगठन और नौजवानों के बीच नोक-झोक जैसे हालात बन गए. लड़कियों के आंसू आ गए…लड़के हनुमान जी की कसम खाने लगें. इसी बीच अब सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में जब प्रेमीयुगल पकड़े ग, तब उनसे ID मांगने की बात की जा रही है. जब युवक ने आईडी नहीं दिखाई. तब हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने कहा तुम 100% हिंदू नहीं, युवक कहता रहा मैं हिंदू ही हूं, लेकिन पदाधिकारी इस बात पर अड़े रहे पेंट उतार के बताओ, जब युवक जाने लगा. तब संगठन के पदाधिकारी ने जबरन रोका और पेंट उतारने की भी कोशिश की और आधार कार्ड दिखाने की बात पर अड़े रहें, जिसका वीडियो आप सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
चिपक रहा था कि नहीं…उतारू क्या जूता
हंगामें कि नौबत यहां तक आ गई कि हिंदू पदाधिकारी ने जूता उतार कर मारने तक की धमकी दे डाली और नौजवान गिड़गिड़ाता रह गया. पदाधिकारी ने दो टूक कहा, स्पष्ट बताओ… क्या कर रहे थे नहीं, तो जाने नहीं दिया जाएगा. इतना ही नहीं पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर मिले प्रेमी जोड़ों से उठक बैठक भी लगवाई गई. इस दौरान हिंदूवादी संगठनों का शहरभर में सख्त पहरा रहा. साथ जबलपुर के कई गार्डन में संगठन ने तालाबंदी भी कर दी थी.
प्रेमियों में दिखाई दिया भय, भड़के प्रेमीयुगल
विरोध करने वाले लोगों को देखते हुए प्रेमी युगल में भी इसका डर बना रहा. विरोध के नाम पर बदसलूकी ना हो. इसके लिए सड़क से लेकर पार्क और होटल में प्रेमी युगल काफी कम संख्या में भी दिखाई दिए. सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कई तरह के प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जहां यूजर्स इसे सही ठहरा रहे हैं और जबकि कई यूजर्स यह कह रहे हैं क्या अपने दोस्तों के साथ घूमना भी गुनाह है… यह संगठन कैसे तय कर सकते हैं.
Jabalpur,Madhya Pradesh
February 15, 2025, 13:04 IST
[ad_2]
Source link