Headlines

एक्ट्रेस की मां उम्र के इस पड़ाव पर भी हिट की गारंटी बनी हुई हैं.

[ad_1]

Last Updated:

फिल्मी दुनिया में ऐसे कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिन्होंने घर पर एक्टिंग की बारिकियां सीखी. अपने स्टार माता-पिता की तरह फिल्मी दुनिया में ही करियर बनाने का फैसला किया. लेकिन खूब हार्डवर्क और फिल्में देने के ब…और पढ़ें

सुपरस्टार 'मम्मी-पापा' की महाफ्लॉप बेटी, तीनों खान संग कर चुकीं काम

अजय देवगन संग कर चुकीं रोमांस

हाइलाइट्स

  • ट्विंकल खन्ना का फिल्मी करियर फ्लॉप रहा.
  • ट्विंकल ने तीनों खान के साथ काम किया.
  • ट्विंकल अब राइटर और इंटीरियर डिजाइनर हैं.

नई दिल्ली. फिल्म इडंस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के ‘मम्मी-पापा’ दोनों ही सुपरस्टार रहे. दोनों ने सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया, लेकिन बेटी का फिल्मी करियर फ्लॉप रहा. इतना ही नहीं बेटी ट्विंकल खन्ना ने इडंस्ट्री के तीनों खानों के साथ काम किया. फिर भी उनका करियर ठप साबित हुआ.

ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत बॉबी देओल के साथ फिल्म बरसात से की थी. साल 1995 में आई इस फिल्म से रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहल का मचा दिया था. अपनी पहली ही फिल्म से मिली सफलता के बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया. लेकिन फिर भी इंडस्ट्री में उन्हें वो मुकाम नहीं मिला, जिसकी वह हकदार हैं. करियर में कई फ्लॉप देने के बाद उन्होंने अक्षय कुमार से शादी रचा ली और ग्लैमर की इस चमकीली दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

‘मैं एक्टर हूं क्लर्क नहीं’, अमिताभ बच्चन से तुलना पर भड़क उठा था सुपरस्टार, कहता था अपनी मर्जी का मालिक हूं

डेब्यू फिल्म से मचा दिया था तहलका
ट्विंकल खन्ना ने साल 1995 में ‘बॉबी देओल’ के साथ फिल्म ‘बरसात’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. पहली ही फिल्म से वह अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गई थी. करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम भी किया. पहली फिल्म के बाद तो उनके सामने फिल्मों की लाइन लग गई. बरसात के बाद ट्विंकल खन्ना ने ‘जान’ में किया था. इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन नजर आए थे.

सुपरस्टार की बेटी ने किया तीनों खान संग काम
हिट की गारंटी वाले तीनों खान के साथ भी ट्विंकल खन्ना ने काम किया था. सलमान खान के साथ उन्होंने फिल्म जब प्यार किसी से होता है में काम किया था. ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी. शाहरुख खान के साथ उन्होंने फिल्म बादशाह में काम किया था. आमिर के साथ वह फिल्म मेला में नजर आई थीं. लेकिन उनकी ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी.

बता दें कि एक्टिंग छोड़ने के बाद ट्विंकल इंटीरियर डिजाइनिंग करने लगी फिर इसके बाद राइटर बन गईं और राइटर बनकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं.एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की नेटवर्थ 350 करोड़ रुपए है. इसके अलावा उनके पिता ने अपनी अपार दौलत बेटिंयों के नाम कर दी थी. फिर वह सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी है. इस लिहाज से देखा जाए तो वह हजारों करोड़ की मालकिन हैं.

homeentertainment

सुपरस्टार ‘मम्मी-पापा’ की महाफ्लॉप बेटी, तीनों खान संग कर चुकीं काम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *