Headlines

रोहित शर्मा: 2013 चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर अब तक का सफर

[ad_1]

Last Updated:

रोहित शर्मा अपनी सेना लेकर चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए दुबई पहुंच चुके है और वो सपना साकार करने के लिए पूरा दम लगाएंगे जो सपना धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2013 में पूरा किया था. वैसे चैंपियंस ट्रॉफी …और पढ़ें

'13' ना होता तो भारतीय क्रिकेट को ना मिलता वनडे का तीस मार खां बल्लेबाज

रोहित शर्मा को ‘हिटमैन’ बनाने के पीछे चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में खेला गया दांव

हाइलाइट्स

  • रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने दुबई पहुंचे.
  • 2013 में धोनी ने रोहित को ओपनर बनाया.
  • रोहित ने वनडे में बतौर ओपनर 3 दोहरे शतक बनाए.

नई दिल्ली. कहते है हर किसी के जीवन के सफऱ में कभी ना कभी वो मोड़ आता है. वो चौराहा आता है और वो समय आता है जब आपको तय करना होता है कि आपको किस रास्ते पर चलना है, और वो किस मोड़ पर सहीं फैसला करके अपने सफऱ को मंजिल की तरफ आगे बढ़ाता है. किस्मत सबको एक मौका देती है कुछ लोग इसको भुना लेते है तो कुछ चूक जाते है

क्रिकेट के मैदान पर भी ये बात लागू होती है जब किसी एक खिलाड़ी को मौका मिला और उसने मौके पर ऐसा चौका लगाया जिसकी गूंज आज भी वर्ल्ड क्रिकेट महसूस करता है . 2013 चैंपियंस ट्रॉफी ने वर्ल्ड क्रिकेट को वनडे फॉर्मेट के लिए एक ऐसा ओपनर दिया जिसने अगले बारह साल मैदान पर राज किया और कई बड़े बड़े रिकॉर्ड बनाए और तोड़े भी. वो शख्स बड़ी जिम्मेदारी के साथ  दुबई पहुंच चुका है और फिर सामने है चैंपियंस ट्रॉफी

6 जून 2013 गुरुवार को मिला गेमचेंजर 

5 जून 2013 कार्डिफ में वो शाम थी जब महेंद्र सिंह धोनी अचानक रोहित शर्मा के पास गए जो सिर्फ उनके कहने पर चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह बना पाए थे. टीम में ओपनर के तौर पर तब शिखर धवन और मुरली विजय चुने गए थे पर धोनी के दिमाग में कुछ और चल रहा था जिसकी वजह से कप्तान ने रोहित के सामने वो बात रखी जिसको सुनकर रोहित हैरान रह गए क्योंकि धोनी ये प्रस्ताव लेकर आए थे कि रोहित ओपेन करें. रोहित ने तब अपने बचपन के कोच से बात की और बाद में अपनी रजामंदी दे दी. और 6 जून को सोफिया गॉर्डन के मैदान पर रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की . पहले ही मैच में दोनों के बीच 127 रनों की साझेदारी हुई जिसमें रोहित ने 65 रन की पारी खेली. इसके बाद रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. पूरे टूर्नामेंट में रोहित ने 5 मैचों में 177 रन बनाए. उस टूर्नामेंट में रोहित सर्वाधिक रन बनाने की सूची में चौथे नंबर पर थे. उसके बाद तो रोहित रिकॉर्ड बनाते गए. पारी की शुरुआत करने की वजह से ही रोहित अपने नाम वनडे में 3 दोहरे शतक और वनडे क्रिकेट के ना जाने कितने रिकॉर्ड अपने नाम कर पाए.

चैंपियंस ट्रॉफी फिर बनेगा खास 

कटक में रोहित ने शतक लगाकर पुरानी लय को वापस पा लिया है क्योंकि उनको पता है कि 12 साल पहले जिस शोहरत को उन्होनें हासिल किया उसको दोबारा से चमकाने की बारी है. बतौर कप्तान भी उनके सामने मौका भी है और चैलेंज भी . टी 20 वर्ल्ड कप जीतने का स्वाद रोहित चख चुके है और उनको पता है कि चैंपियंस ट्रॉफी उनके लिए शायद अंतिम आईसीसी टूर्नामेंट हो इसीलिए वो इस मौके यादगार बनाने के लिए कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते और जिस चैंपियंस ट्रॉफी से उनके करियर को चार चंद लगा उसी टूर्नामेंट से वो अपना खोया हुआ रुतबा हासिल करने की तैयारी कर रहे है.

homecricket

’13’ ना होता तो भारतीय क्रिकेट को ना मिलता वनडे का तीस मार खां बल्लेबाज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *