[ad_1]
Last Updated:
Champions Trophy 2025 पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कप्तान मोहम्मद रिजवान और चयनकर्ताओं के बीच फूट की खबरें हैं. बासित अली ने फहीम अशरफ के चयन पर रिजवान की नाखुशी बताई. वसीम अकरम ने भी आलोचना की.
फहीम अशरफ के चयन से नाखुश हैं पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान. बासित अली का दावा
हाइलाइट्स
- कप्तान रिजवान फहीम अशरफ के चयन से नाखुश.
- वसीम अकरम ने चयनकर्ताओं की आलोचना की.
- पाकिस्तान टीम में चयन को लेकर विवाद.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम के कप्तान और चयनकर्ताओं के बीच फूट नजर आ रही है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने संकेत दिया है कि मौजूदा कप्तान मोहम्मद रिजवान ऑलराउंडर फहीम अशरफ के चयन से खुश नहीं थे. इस बात के सामने आने के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है.
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस संभावना का जिक्र किया और कहा कि एक कप्तान तब गेंदबाज को नहीं बदलता जब वह अपने स्पेल में कम रन दे रहा हो. उन्होंने दावे के साथ फहीम के चयन पर रिजवान के नाखुश होने की बात सबके सामने रखी. उन्होंने कहा, “यह साफ दिख रहा था कि फहीम अशरफ के चयन से रिजवान खुश नहीं थे. नहीं तो ऐसा नहीं होता कि दो ओवर में सिर्फ नौ रन देने के बाद आप गेंदबाज को बदल दें,”
न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में 243 रन का बचाव करने के लिए पाकिस्तान ने अपने स्टार तेज गेंदबाजों शाहीन अफरीदी और नसीम शाह के साथ नई गेंद से शुरुआत की. अशरफ को पहले बदलाव के रूप में लाया गया जहां उन्होंने दो ओवर में सिर्फ नौ रन दिए. हैरानी की बात यह है कि कप्तान ने उन्हें अंतिम ओवर तक गेंदबाजी नहीं कराई जब खेल उनके हाथ से निकल चुका था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच से पहले उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान की तरफ से खेला था. उनका आखिरी वनडे मैच सितंबर 2024 में एशिया कप के दौरान कोलंबो में भारत के खिलाफ था. फिर भी अशरफ को पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में चुना गया. इस चयन पर तमाम दिग्गज सवाल उठा रहे हैं. पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने चयनकर्ताओं की आलोचना की और ऑलराउंडर के आंकड़ों पर भी तंज कसा. उन्होंने सलेक्शन के बाद कहा था कि टीम को और स्पिनरों की जरूरत थी.
अनहोनी का डर ! जहां वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने रचा था इतिहास, वहीं खेलेगी टीम इंडिया
उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से आईएलटी20 के दौरान कहा, “फहीम अशरफ को इस टीम में चुना गया है लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनकी बल्लेबाजी औसत 8 और गेंदबाजी औसत 100 है. इसके अलावा खुशदिल शाह का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है और हमने केवल एक स्पिनर चुना है जबकि भारत ने 4 स्पिनर चुने हैं,”
ट्राई सीरीज फाइनल पाकिस्तान पांच विकेट से हार गया जिसमें विलियम ओ’रूर्के को चार विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. आगा सलमान को 73 की औसत से 219 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
New Delhi,Delhi
February 16, 2025, 07:20 IST
[ad_2]
Source link