[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम यूजर पूजा गुलेरिया को 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनके बायो के मुताबिक उन्हें डांस करना पसंद है. पर वो इतनी ऊटपटांग जगह पर डांस करती हैं कि उन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. उनके इंस्टाग्रा…और पढ़ें
लड़की पेड़ पर चढ़कर डांस करती नजर आ रही है. (फोटो: Instagram/@miss_pooja_official_887)
सोशल मीडिया ने लाख अच्छे काम किए हैं, पर जो सबसे ज्यादा बुरा काम किया है, वो ये कि हर किसी के अंदर फेमस होने की चाहत पैदा कर दी है. इस वजह से आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति रील बनाता है और वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जाने की कोशिश करता है. हाल ही में एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो रील (woman dance on tree viral video) बनाने के चक्कर में एक पहाड़ी इलाके में लगे पेड़ के ऊपर चढ़ गई. यही नहीं, वो इस पेड़ की पतली डाल पर खड़े होकर डांस करने लगी. लोग ये देखकर हैरान हैं और उसे ट्रोल कर रहे हैं, एक यूजर ने तो उसे मोगली की बहन ही बना दिया!
इंस्टाग्राम यूजर पूजा गुलेरिया (@miss_pooja_official_887) को 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनके बायो के मुताबिक उन्हें डांस करना पसंद है. पर वो इतनी ऊटपटांग जगह पर डांस करती हैं कि उन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियोज में वो पेड़ के ऊपर चढ़कर डांस कर रही हैं. इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो एक पेड़ के ऊपर चढ़कर डांस करती दिखाई दे रही हैं.
[ad_2]
Source link