Headlines

Chhaava BOC: ‘छावा’ की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, 2 दिन में किया इतना कलेक्शन, विक्की कौशल ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

[ad_1]

Last Updated:

Chhaava Box Office Collection Day 2: विक्की कौशल की ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने दो दिन में ही अपना दम दिखा दिया है. यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. इसने सोनू सूद की ‘फतेह’, कंगना रनौत की ‘इम…और पढ़ें

Chhaava BOC: 'छावा' की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, 2 दिन में किया इतना कलेक्शन

‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @vickykaushal)

हाइलाइट्स

  • ‘छावा’ ने 2 दिन में 67.5 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • विक्की कौशल की ‘छावा’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी.
  • फिल्म को क्रिटिक्स से 3.5 से 4.5 रेटिंग मिली.

मुंबई. Chhaava Box Office Collection Day 2: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और डायना पेंटी स्टारर ‘छावा’ दो दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई के किरदार में हैं, जबकि अक्षय खन्ना मुगल शासक औरंगजेब का रोल निभाया है. डायना पेंटी औरंगजेब की बेटी के रोल में तो विनीत, संभा जी महाराज के दोस्त कवि कलश बने हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म विक्की के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है.

‘छावा’ इस साल की पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे में इतनी कमाई की है. ‘छावा’ के दो दिन के कलेक्शन ने लोगों को चौंका दिया. विक्की कौशल की फिल्म को ओपनिंग डे पर उम्मीद से ज्यादा का कलेक्शन हुआ है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘छावा’ ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन यानी शनिवार को इसका कलेक्शन 36.5 करोड़ रुपए का हुआ है.

‘छावा’ का पहले दिन का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस तरह फिल्म ने अबतक 67.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, मैडॉक फिल्म ने ओपनिंग डे का कलेक्शन 33.1 करोड़ रुपए बताया है. यह कलेक्शन भारत का है. मेकर्स ने कहना है कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

महाराष्ट्र से हुई ‘छावा’ की सबसे ज्यादा कमाई

‘छावा’ का डायरेक्शन लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पुणे और मुंबई में सबसे ज्यादा कमाई की. हैदराबाद से अच्छा कलेक्शन हुआ. इन शुरुआती कलेक्शन और फैक्ट्स से लगता कि फिल्म का बिजनेस आने वाले दिनों और भी चौंकाने वाला साबितो हो सकता है. क्रिटिक्स ने भी इसे 3.5 से 4.5 रेटिंग दी है.

विक्की कौशल की फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने ओपनिंग डे पर 8.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. पिछले साल आई ‘बैड न्यूज’ ने ओपनिंग डे पर ‘8.62’ करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. ‘राजी’ ने 7.53 और ‘सैम बहादुर’ ने 6.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन ओपनिंग डे में किया. ‘छावा’ उनके करियर की हाईएस्ट ओपनिंग करने वाली और दो दिन में 67 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म है.

homeentertainment

Chhaava BOC: ‘छावा’ की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, 2 दिन में किया इतना कलेक्शन

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *