Headlines

एक्टिंग में आने से पहले हर छोड़ा बड़ा काम कर चुका ये हैंडसम हंक

[ad_1]

Last Updated:

एक्टिंग की दुनिया में आने का सपना कई लोग देखते हैं. इंडस्ट्री में कई एक्टर ऐसे है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत करने से पहले काफी संघर्ष किया है. एक एक्टर ने तो डिलीवरी बॉय के तौर पर भी काम किया है. आज वह एक्…और पढ़ें

कभी डिलेवरी बॉय था ये एक्टर, STD बूथ पर भी कर चुका काम, संघर्ष की धूप में...

पहली हिंदी फिल्म साबित हुई फ्लॉप

नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया में आने का सपना देखने वाला ये एक्टर जिसने अपने करियर की शुरुआत से पहले छोटे मोटे काम किए. कभी एसटीडी बूथ पर ओपरेटर के तौर पर काम किया था. लेकिन किस्मत ऐसी चमकी कि वह एक्टर बन गया. आज सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो और फोटोज लोगों का दिल जीत लेते हैं.

संघर्ष की धूप में तपकर चमने वाले उस एक्टर का नाम है. हर्षवर्धन राणे. फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में अपने दमदार रोल से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था. 9 साल बाद भी फिर से रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और 45 करोड़ रुपयों की कमाई कर फ्लॉप वाला कलंक हटा दिया. फिल्म में नजर आए हर्षवर्धन राणे ने आज भले ही लोगों का दिल जीत रहे हों, लेकिन कभी वह डिलेवरी बॉय के तौर पर काम करते थे.

पिता का कर्ज चुकाने के लिए बना हीरो, 1 ही एक्ट्रेस संग दी 12 फिल्में, ताउम्र रहा एक ही तरह के रोल निभाने का मलाल

संघर्ष की धूप में तपकर चमकी किस्मत
जुनूनी एक्टर हर्षवर्धन राणे ना एक्टर बनना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. एक्टर बनने से पहले वह डिलेवरी बॉय के तौर पर काम किया करते थे. इतना ही नहीं एसटीडी फोन बूथ पर बतौर ऑपरेटर भी काम किया. अब एक्टर की की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ 9 साल बाद फिर से रिलीज हुई है. फिल्म ने धमाका कर दिया है. एक्टर के लिए इस मुकाम तक आना आसान काम नहीं था. संघर्ष की धूप में तपकर उनकी किस्मत चमकी है.

इंस्टा पोस्ट के जरिए किया बड़ा खुलासा
पोस्ट शेयर कर एक्टर ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘एक्टिंग में आने से पहले मैंने हर छोटी से छोटी नौकरियां की. साल 2004 में तो मैंने एसटीडी बूथ में बतौर ओपरेटर भी काम किया. मैंने ऐसी जगह भी काम किया जहां मुझे एक दिन के 10 रुपये मिलते थे. साइबर कैफे में भी मैंने काम किया.एक बार मेरी मुलाकात जॉन अब्राहिम से हुई, जब मैं हेलमेट की डिलीवरी किया करता था. उसने मिलने का एक्सपीरियंस बहुत जबरदस्त रहा था.

बता दें कि हर्षवर्धन ने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी. साल 2007 में आए टीवी सीरियल ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में वह पहली बार नजर आए थे. फिर वह साउड इडंस्ट्री से जुड़े. इसके कई साल बाद एक्टर को बॉलीवुड फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में काम करने का चांस मिला. साल 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी.

homeentertainment

कभी डिलेवरी बॉय था ये एक्टर, STD बूथ पर भी कर चुका काम, संघर्ष की धूप में…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *