Headlines

VIDEO: धोनी के साथ पार्टी करते दिखे हरभजन सिंह, पहले कहा था- 10 साल से बात नहीं की

[ad_1]

Last Updated:

भारत ने 2007 की टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप धोनी की कप्तानी में जीता था. दोनों खिताबी जीत में भज्जी की अहम भूमिका थी. धोनी जब टीम में आए तब तक हरभजन सिंह काफी सीनियर हो चुके थे.

VIDEO: धोनी के साथ पार्टी करते दिखे हरभजन, पहले कहा था- 10 साल से बात नही की

एक इवेंट में नजर आए धोनी और हरभजन

हाइलाइट्स

  • किसी इवेंट में साथ पार्टी करते दिखे धोनी और भज्जी
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
  • भज्जी ने कहा था- 10 साल से धोनी से बात नहीं की

नई दिल्ली: हरभजन सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने मिलकर भारत को एक नहीं बल्कि दो-दो वर्ल्ड कप जिताए. धोनी टीम के कप्तान थे तो हरभजन सिंह सीनियर प्लेयर. मगर पिछले साल भज्जी ने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि उनकी बीते 10 साल से धोनी से बात नहीं हुई, जिसके बाद हर कोई हिल गया था. अब एक नया वीडियो सामने आया है, जहां दोनों एक पार्टी में साथ नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में हरभजन सिंह और महेंद्र सिंह धोनी किसी इवेंट में एक साथ दिख रहे हैं. वीडियो में धोनी, हरभजन को कुर्सी खींचकर देते हुए भी नजर आ सकते हैं. इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग हरभजन की आलोचना करते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *