[ad_1]
Last Updated:
मुंबई के सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज के छात्र ऋषभ शर्मा एक म्यूजिशियन हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो और उनके साथी टॉम एंड जेरी कार्टून की धुन को क्लासिकल टच देते हुए उसे गा रहे हैं और कार्…और पढ़ें
टॉम एंड जेरी की धुन का क्लासिकल वर्जन वायरल हो रहा है. (फोटो: Instagram/rishabh7.__)
हाइलाइट्स
- ऋषभ शर्मा ने टॉम एंड जेरी की धुन को क्लासिकल टच दिया
- वीडियो में तबला, बांसुरी और अलाप का उपयोग किया गया
- वीडियो को 8 लाख व्यूज और कई प्रतिक्रियाएं मिलीं
बच्चे हों या बड़े, हर किसी ने कभी न कभी टॉम एंड जेरी कार्टून तो जरूर देखा होगा. चूहे और बिल्ली के बीच के खट्टे-मीठे रिश्ते को दिखाने वाला ये शो हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आता है. इस शो की धुन को भी हर किसी ने सुना होगा. हाल ही में शो को 85 साल पूरे हुए हैं. इस मौके पर भारत के कुछ लड़के-लड़कियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस शो की धुन को एक नया रंग दिया है. उन्होंने धुन को भारतीय अंदाज में क्लासिकल (Tom and Jerry tune classical model) टच देते हुए तबला, बांसुरी और अलाप छेड़कर इतने बेहतरीन ढंग से गाया है कि इसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं.
मुंबई के सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज के छात्र ऋषभ शर्मा एक म्यूजिशियन हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो और उनके साथी टॉम एंड जेरी कार्टून की धुन को क्लासिकल टच देते हुए उसे गा रहे हैं और कार्टून की सालगिरह पर उसे शुभकामनाएं दे रहे हैं. वायरल वीडियो में ऋषभ के साथ कई लड़के-लड़कियां मौजूद हैं.
[ad_2]
Source link