Headlines

एलियन्स ने किया किडनैप, एक घंटे तक बनाए रखा बंधक, शख्स ने बताया कैसे दिखते थे वो

[ad_1]

Last Updated:

एक खौफनाक अनुभव सुनाते हुए एक शख्स ने बताया कि कैसे उसका उड़नतश्तरी से सामना हुआ. इसके बाद 6 फुट लंबे एलियन्स ने उसे किडनैप कर लिया था. इस एक घंटे की घटना के दौरान शख्स को उड़नतश्तरी में रख कर उसके शरीर पर प्रय…और पढ़ें

एलियन्स ने किया किडनैप, एक घंटे तक बनाए रखा बंधक, शख्स ने बताया कैसे दिखते थे

एलियन्स शख्स के किडनैप कर अपने यूएफओ में ले गया था.

हाइलाइट्स

  • स्कॉटलैंड के फॉर्किर्क ट्राएंगल में यूएफओ देखे जाने की घटनाएं आम हैं
  • 1992 में गैरी वुड और कोलिन राइड ने एलियन द्वारा किडनैप होने का दावा किया
  • गैरी ने छह फुट के एलियन का वर्णन किया, जिसका सिर बड़ा और आंखें गहरी थीं

एलियन और यूएफओ देखे जान की घटनाएं कम नहीं हैं. हैरानी की बात ये तक है किदुनिया में कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां एलियन दिखने की रिपोर्ट ज्यादा ही की गई हैं. ऐसे ही एक इलाका, स्कॉटलैंड का एक गांव है जहां दो लोगों ने ना केवल यूएफओ देखा था बल्कि उनका दावा है कि उन्हें एक छह फुट के एलियन ने किडनैप तक कर लिया था. इस कहानी की गहन पड़ताल तक हुई थी और इसकी कई व्याख्याएं तक की गई थी.

यूएफओ की राजधानी
यूके के स्कॉटलैंड में फॉर्किर्क ट्राएंगल के नाम से मशहूर ऐसी ही एक जगह है जहां यूएफओ देखे जाने की बहुत सी रिपोर्ट की गई हैं. फाल्किर्क , ग्सालगो और एडिनबर्ग के बीच का है. इसी इलाके का एक गांव बोनी ब्रिज दुनिया की यूएफओ की राजधानी कहा जाता है. यहां यूएफओ देखे जाने से लेकर अपहारण तक की कहानियां  सुनने को मिलती हैं.

एक उड़नतश्तरी आई
यहां 1992 में गैरी वुड और कोलिन राइड के साथ विचित्र अनुभव हुआ था. जब वे दक्षिण लैनार्कशायर के टैराब्रैक्स में सैटेलाइट टीवी डिलिवर करने जा रहे थे. मिरर की रिपो्र्ट मुताबिक तब एलियन्स ने उनका अपहारण कर लिया. रात के 10 बजे उन्हें आसमान में एक अलग से काली सी चीज दिखी जो नीचे आ रही थी. करीब 30 फुट चौड़ी यह चीज नीचे से गोल थी. फिर 10 से 15 सेकेंड के लिए सबकुछ अंधकार से भर गया था. जब उन्हें होश आया तो उनकी कार दूसरी ही दिशा में पड़ी थी. पर जब उन्होंने समय देखा तो करीब एक घंटा हो चुका था.

alien abduction, UFO sightings, यूएफओ देखे जाने की घटनाएं, एलियन अपहरण, Falkirk Triangle, फॉर्किर्क ट्राएंगल, Scotland UFO, स्कॉटलैंड यूएफओ, weird news, bizarre news, shocking news, world, अजब गजब, अजीबोगरीब खबर, जरा हटके,

स्कॉटलैंड की इसी जगह से एलियन अपहारण की कई घटनाएं हुई बताई जाती हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Canva)

किसी ने नहीं किया यकीन
सरकार ने इसकी जांच कराई थी और इसे ए70 इंसीडेंट कहा गया था. 1996 में इसकी एक रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को दी गई थी. यूएफओ एक्स्पर्ट मैल्कॉम रोबिनसन का कहना है कि घटना के कई दिन बाद दोनों ही आदमियों ने अपने शरीर पर कुछ घाव देखे थे जो पहले नहीं थे. उनके पत्नियों ने उन पर यकीन नहीं किया, उनके सहकर्मियों ने उन पर यकीन नहीं किया.

कैसा दिखाई दिया एलियन
1996 में ग गैरी ने बताया कि उन्होंने उनकी कार की ओर आते हुए तीन लोगों को देखा. उस समय उन्हें बिजली के झटके जैसा तेज दर्द हो रहा था.  इसके बाद उन्होंने खुद को किसी कमरे में  पाया जहां ये लोग उनके शरीरके साथ कुछ कर रहे थे. लेकिन फिर एक छह फुट का जीव उनके पास है. सफेद भूरे रंग के इस जीवा का सिर बड़ा था और आंखें गहरी थी. लंबी गर्दन थी, लेकिन उसके कंधे और कमर बहुत पतले थे. इंसानों के जैसी भुजाएं थी, लकिन केवल चार लंबी उंगलियां थीं.

यह भी पढ़ें: 6 मिनट के लिए मर गया था शख्स, इस दौरान आफ्टरलाइफ के हुए ऐसे अनुभव, आपबीती ने मचाई हलचल

इसके पहले और बाद में भी कई यूएफओ देखे जाने की रिपोर्ट हुईं. इसकी भी कई व्याख्याएं की गई जिनमें सेना के गुप्त बेस से लेकर दृष्टिभ्रम  तक शामिल हैं. लेकिन फाल्किर्क आज भी यूके का प्रमुख एलियन इलाका है.

homeajab-gajab

एलियन्स ने किया किडनैप, एक घंटे तक बनाए रखा बंधक, शख्स ने बताया कैसे दिखते थे

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *