Headlines

‘असली समस्या किसी और…’ 2 शादी करने वाली बहन का भाई की दूसरी मैरिज पर रिएक्शन

[ad_1]

Last Updated:

अनूप सोनी संग दूसरी शादी करने वाली एक्ट्रेस जूही बब्बर ने सौतेले भाई प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी पर प्रतिक्रिया दी है. प्रतीक ने अपनी फैमिली से किसी को भी अपनी शादी में नहीं बुलाया, जिस पर उनके भाई आर्य बब्बर ने…और पढ़ें

'असली समस्या किसी और...' 2 शादी करने वाली बहन का भाई की दूसरी मैरिज पर रिएक्शन

जूही बब्बर ने सौतेले भाई की शादी पर प्रतिक्रिया दी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @_prat)

हाइलाइट्स

  • प्रतीक बब्बर ने प्रिया बनर्जी से शादी की.
  • प्रतीक ने शादी में फैमिली को नहीं बुलाया.
  • जूही बब्बर ने प्रतीक की खुशी की कामना की.

मुंबई. प्रतीक बब्बर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी की. शादी में उनके करीबी दोस्त शामिल हुए लेकिन उनकी फैमिली का एक भी सदस्य शामिल नहीं हुआ. उनके सौतेले भाई आर्य बब्बर ने हाल ही में खुलासा किया था प्रतीक ने बब्बर फैमिली शादी में नहीं बुलाया. अब प्रतीक की सौतेली बहन जूही बब्बर सोनी ने प्रतिक्रिया दी है. जूही ने कहा कि आर्य को दुख हुआ है कि प्रतीक ने उन्हें नहीं बुलाया. पूरी फैमिली को भी इसका दुख है कि प्रतीक ने किसी को नहीं बुलाया.

जूही बब्बर सोनी ने कहा कि प्रतीक ने भले ही फैमिली को शादी में न बुलाया हो, लेकिन रिश्ता पहले जैसा ही है. उन्होंने कहा,”इस फैक्ट को कोई नहीं बदल सकता कि प्रतीक मेरा भाई है और हम राज बब्बर के बच्चे हैं.” उन्होंने प्रतीक के डिसीजंस को बाहरी लोगों से प्रभावित बताया.

प्रतीक बब्बर ने शादी में परिवार को नहीं किया शामिल, सौतेले भाई आर्य का छलका दर्द, ‘पापा का दिल टूट गया…

जूही बब्बर सोनी ने कहा, “अभी, वह कुछ लोगों से घिरा हुआ है, जिनका हम नाम नहीं लेना चाहते, जिन्होंने उसे प्रभावित किया है. लेकिन हम उसे मुश्किल स्थिति में नहीं डालना चाहते क्योंकि इससे किसी की मदद नहीं होगी.” जूही ने क्लियर किया कि वह प्रतीक नई पत्नी प्रिया बनर्जी के बारे में नहीं बता रही हैं. उन्होंने प्रिया को अमेजिंग लड़की बताया और कहा कि प्रतीक खुशनसीब है कि प्रिया उनकी लाइफ में हैं.

बब्बर फैमिली में फूट डाल रहा है कोई!

जूही बब्बर ने आगे कहा कि परेशानियां कोई और खड़ी कर रहा है. उन्होंने कहा,”असली समस्या किसी और के कारण है. कोई व्यक्ति जो पब्लिसिटी और इम्पोर्टेंस चाहता है. इन लोगों को डर था कि प्रतीक फैमिली उसकी शादी में सुर्खियां बटोर लेगी. बब्बर फैमिली केवल प्रतीक की खुशी की चाहता है.” जूही ने प्रतीक की पहली शादी को भी याद किया.

जूही बब्बर ने प्रतीक से की जल्द मिलने की उम्मीद

जूही बब्बर ने प्रतीक बब्बर की पहली शादी के सेलिब्रेशन कहा कि उस वक्त वे सभी साथ में थे. यहां तक कि जब प्रतीक का तलाक हो रहा था तब उनके पापा राज बब्बर उनके साथ खड़े थे. उन्होंने भविष्य में फिर से मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा, “अभी, शायद वह अपने तरीके से चीजों को फिल्टर कर रहा है, वह खुद को खोज रहा है ज़रा सा. अभी के लिए, हम इसे जाने दे रहे हैं.”

homeentertainment

‘असली समस्या किसी और…’ 2 शादी करने वाली बहन का भाई की दूसरी मैरिज पर रिएक्शन

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *