Headlines

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खूंखार गेंदबाज की पाकिस्तान टीम में वापसी, पहला मैच खेलने को तैयार

[ad_1]

Last Updated:

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ (Haris Rauf) चोट से उबर चुके हैं और बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खूंखार गेंदबाज की पाकिस्तान टीम में वापसी

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खूंखार गेंदबाज की पाकिस्तान टीम में वापसी.

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) की शुरुआत होने में कुछ ही दिन का समय रह गया है. इस बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ (Haris Rauf) चोट से उबर चुके हैं और बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. यह जानकारी पीसीबी के एक सूत्र ने दी.

पाकिस्तान टीम के एक करीबी सूत्र ने रविवार को पीटीआई को पुष्टि की कि हारिस चोट से उबर गए हैं और कराची में चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में खेलेंगे. इस तेज गेंदबाज को हाल ही में ट्राई सीरीज के दौरान छाती की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. सूत्र ने कहा, ‘‘हारिस अब ठीक हैं और ट्राई सीरीज के पहले मैच के बाद दिए गए आराम से उन्हें उबरने में मदद मिली है.

IPL 2025 का आया शेड्यूल, मुंबई इंडियंस के मैच कब और किस दिन, यहां देखें पूरी डिटेल्स

सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान के किसी अन्य खिलाड़ी के साथ फिटनेस संबंधी कोई समस्या नहीं है. अपनी तेज गति और बीच के ओवरों में विकेट लेने की क्षमता के साथ पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हारिस टीम के साथ बने हुए हैं जबकि चयनकर्ताओं ने उनके विकल्प के रूप में अकिफ जावेद को बुलाया है जिन्हें डेब्यू का इंतजार है.

हारिस ने 46 वनडे इंटरनेशनल मैच में 83 विकेट और 79 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 110 विकेट चटकाए हैं. पाकिस्तान ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड से दो बार हार गया था जिसमें शुक्रवार को हुआ फाइनल भी शामिल है. टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में हार का बदला चुकता करने का मौका मिलेगा जिसमें वे गत विजेता भी हैं.

homecricket

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खूंखार गेंदबाज की पाकिस्तान टीम में वापसी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *