[ad_1]
Last Updated:
Kartik Aaryan Sreeleela Movie: कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म से तृप्ति डिमरी का पत्ता कट गया है और साउथ की सबसे यंग और टॉप एक्ट्रेस श्रीलीला लीड रोल में हैं. फिल्म में श्रीलीला और …और पढ़ें
कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का टीजर आउट. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
हाइलाइट्स
- कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का टीजर रिलीज हुआ.
- श्रीलीला ने तृप्ति डिमरी को रिप्लेस किया.
- फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी,
मुंबई. कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का टीजर आ चुका है. फिल्म का नाम अनाउंस नहीं हुआ है, लेकिन इसकी थीम ‘आशिकी 2’ मिलती है. फिल्म को अनुराह बसु डायरेक्ट कर रहे हैं. साल 2022 में अनुराग और कार्तिक ने ‘आशिकी 3’ की अनाउंसमेंट की थी. इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. कुछ महीने पहले फिल्म में तृप्ति डिमरी की एंट्री को लेकर आशिकी 3 की चर्चा शुरू होने लगी थी. लेकिन बहुत ही जल्द ही तृप्ति के बाहर होने की खबरें भी सामने आई. अब टीजर में कंफर्म हो गया है कि फिल्म से तृप्ति बाहर हो चुकी हैं और साउथ की टॉप एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने साफ कर दिया था कि कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का नाम बदल दिया गया है. फिल्म में नई लीड एक्ट्रेस का अनाउंस जल्द ही किया जाएगा. डायरेक्टर का कहना था कि तृप्ति डिमरी के पास डेट नहीं है. अब फिल्म का म्यूजिकल टीजर जारी हुआ है. इसमें कार्तिक के अपॉजिट किसिक गर्ल के नाम से पॉपुलर हुईं श्रीलीला हैं.
श्रीलीला को मिली ‘पुष्पा 2’ से पॉपुलैरिटी
श्रीलीला तब से लाइमलाइट में हैं जब से उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2: द रूल’ में आइटम नंबर ‘किसिक’ किया है. तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेस अब अनुराग बसु और प्रीतम की म्यूजिक फिल्म में कार्तिक आर्यन संग रोमांस करते दिखेंगी. टीजर आउट हो गया है. फिल्म का नाम रिवील नहीं किया गया. हालांकि, टीज़र में कार्तिक का किरदार ‘तू ही आशिकी है’ गाता है. श्रीलीला के साथ कार्तिक की ‘आशिकी’ काफी इंटेंस लग रही है. कार्कित एक दिल टूटे रॉकस्टार की तरह दिख रहे हैं.
श्रीलीला कार्तिक आर्यन की यह तस्वीर नवंबर 2024 में वायरल हुई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sfa_hyd)
दिवाली 2025 में रिलीज होगी फिल्म
टीजर में कार्तिक आर्यन लंबे बाल-दाढ़ी और हाथ में गिटार पकड़े दिख रहे हैं. इस लुक को देखकर रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ और शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ याद दिलाती है. फिल्म का नाम आने वाले दिनों में पता चलेगा. मेकर्स रिलीज डेट बता दी है. फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.
Mumbai,Maharashtra
February 16, 2025, 10:03 IST
[ad_2]
Source link