[ad_1]
Last Updated:
K3 Deleted Scenes: करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को 24 साल हो चुके हैं. शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की मौजूदगी ने इसे खास बनाया. फिल्म से के कई एक्सट्रा सीन्स हटाए …और पढ़ें
K3 के डिलीटेड सीन्स…(फोटो साभार- imdb)
हाइलाइट्स
- करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को 24 साल हो चुके हैं.
- फिल्म से कई महत्वपूर्ण दृश्य हटाए गए थे.
- राहुल-अंजली का रोमांटिक डांस और शादी का सीन हटाया गया.
नई दिल्ली : करण जौहर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को रिलीज हुए 24 साल हो चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है. 2001 में रिलीज हुई ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे शानदार पारिवारिक फिल्मों में गिनी जाती है. शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया.
फिल्म करीब 3 घंटे 30 मिनट लंबी थी, जिसमें कई ऐसे दृश्य थे जो शूट किए गए लेकिन फाइनल एडिट में हटा दिए गए. अगर ये सीन्स फिल्म में होते, तो शायद इसकी कहानी और भी गहरी और रोचक बन जाती. आइए जानते हैं वे हटाए गए बड़े सीन्स, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
राहुल-अंजली का रोमांटिक डांस सीक्वेंस
फिल्म में शाहरुख खान (राहुल) और काजोल (अंजली) की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. करण जौहर ने उनके रोमांस को बेहद खूबसूरती से दिखाया, लेकिन एक खास डांस सीक्वेंस जिसे ‘यू आर माई सोनिया’ सॉन्ग के बाद फिल्माया गया था, उसे हटा दिया गया.
सीन की कहानी
राहुल और अंजली घर के अंदर डांस कर रहे होते हैं, जबकि रोहन (ऋतिक रोशन) और पूजा (करीना कपूर) बाहर डांस कर रहे होते हैं.
बैकग्राउंड में ‘यू आर माई सोनिया’ का अनकट वर्जन बज रहा होता है.
ये सीन राहुल और अंजली की नजदीकियों को दिखाता था, लेकिन इसे फाइनल कट से हटा दिया गया.
राहुल-अंजली की शादी
करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इस दृश्य को बड़े शानदार तरीके से प्लान किया था.
सीन की कहानी
अंजली के पिता (अलोक नाथ) के निधन के बाद, राहुल को उससे अचानक शादी करनी पड़ती है.
दूसरी तरफ, यश रायचंद (अमिताभ बच्चन) अपने बेटे राहुल और नैना (रानी मुखर्जी) की सगाई की तैयारी कर रहे होते हैं.
फिल्म में भी इसका एक छोटा संस्करण दिखाया गया, लेकिन सगाई की तैयारियों वाले कई दृश्य हटा दिए गए.
रोहन-पूजा की 10 साल बाद मुलाकात का लंबा सीन
फिल्म में रोहन (ऋतिक रोशन) अपने बड़े भाई राहुल और भाभी अंजली को घर वापस लाने के लिए 10 साल बाद लंदन जाता है. वहां वो सबसे पहले पूजा (करीना कपूर) से मिलता है, जो अंजली की छोटी बहन है.
सीन की कहानी
रोहन, पूजा को पहली नजर में पहचान लेता है, लेकिन पूजा उसे नहीं पहचान पाती.
जब रोहन बचपन की पहेली सुनाता है, तब उसे याद आता है कि रोहन असल में कौन है.
फिल्म में इस सीन के बाद एक स्पेशल मोंटाज शूट किया गया था, जिसमें
राहुल-अंजली, पूजा और सईदा (फरीदा जलाल) के लंदन आने और वहां के संघर्षपूर्ण जीवन को दिखाया गया था.
ये लोगों को राहुल और अंजली के लंदन में बिताए गए 10 सालों की एक झलक देता, लेकिन इसे फाइनल फिल्म में शामिल नहीं किया गया.
धर्मा प्रोडक्शंस और 90’s की क्लासिक फिल्म
धर्मा प्रोडक्शंस ने 90 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी ग़म’ जैसी बड़ी बजट की आइकॉनिक फिल्में दीं. इन फिल्मों की भव्यता और भावनात्मक गहराई लोगों को अब भी पसंद आती है.
हालांकि, किसी भी फिल्म के एडिटिंग प्रोसेस में कुछ सीन्स हटा दिए जाते हैं, ताकि फिल्म की लंबाई सही रहे. लेकिन इन हटाए गए सीन्स को अगर शामिल किया जाता, तो फिल्म और भी शानदार बन सकती थी.
Mumbai,Maharashtra
February 17, 2025, 09:17 IST
[ad_2]
Source link