Headlines

2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, पार्टी में अचानक टकरा गए सितारे, सीक्वल में भिड़ेंगे दो-दो सुपरस्टार

[ad_1]

Last Updated:

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर’ का सीक्वल ‘वॉर 2’ जल्द रिलीज होगा. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, पार्टी में अचानक टकरा गए सितारे

वॉर का रियूनियन (computer@s1danand)

2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की बात हो तो वो थी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर. जिसे खूब पसंद किया गया था. अब सालों के बाद फिल्म ‘वॉर’ के सितारे फिर साथ दिखे. फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर ‘वॉर’ रीयूनियन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें ऋतिक रोशन और बाकी कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं.

सिद्धार्थ आनंद अक्सर अपने फैंस को सोशल मीडिया पर अपडेट देते रहते हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो अपनी पत्नी ममता आनंद, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में सभी हँसते-मुस्कुराते पोज़ दे रहे हैं.

‘वॉर’ का सीक्वल

बता दें कि ‘वॉर’ का सीक्वल भी जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसे यशराज फिल्म्स बना रही है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

और भी तगड़ा होगा एक्शन

कहा जा रहा है कि ‘वॉर 2’ में पहले से भी ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म की टीम ने हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर्स को शामिल किया है, जो ‘एज ऑफ अल्ट्रॉन’, ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों में एक्शन डायरेक्ट कर चुके हैं.

अयान मुखर्जी करेंगे डायरेक्शन

पहले खबर आई थी कि ‘वॉर 2’ का क्लाइमेक्स मुंबई में शूट होगा. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर इस फिल्म में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग 15 दिनों तक चलेगी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *