Headlines

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: कराची में भारतीय झंडा गायब, पीसीबी की सफाई

[ad_1]

Last Updated:

Champions Trophy 2025: कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय झंडा न होने पर विवाद गहराने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सफाई दी है. पीसीबी ने पूरे मामले में क्या कहा चलिए जानते हैं..

तिरंगा विवाद पर पाकिस्तान की सफाई, बहाना सुनकर एक-एक भारतीय का खून खौल उठेगा

लाहौर स्टेडियम में भारतीय झंडा न होने पर विवाद गहराने के बाद पीसीबी ने सफाई दी है…

हाइलाइट्स

  • चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नीच हरकत
  • ओपनिंग मैच से पहले लाहौर स्टेडियम में नहीं लगाया भारत का झंडा
  • विवाद बढ़ने पर दी सफाई- कहा भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से चंद घंटे पहले कराची के नेशनल स्टेडियम में तमाम देशों के झंडे के बीच भारतीय ध्वज ‘तिरंगे’ की गैरमौजूदगी से उपजा विवाद गहराता ही जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और फिर चौतरफा आलोचना के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सफाई पेश की है.

अब सस्ती बहानेबाजी पर उतरा पाकिस्तान
पीसीबी ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने केवल उन्हीं देशों के झंडे लगाए हैं जो पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेलेंगे. पीसीबी सूत्रों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भारत टूर्नामेंट के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, इसलिए उसका झंडा नहीं लगाया गया है. इसी तरह बांग्लादेश की टीम भी अपना पहला मैच दुबई में खेलेगी, इसलिए उसका झंडा भी नहीं लगाया गया है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *