[ad_1]
Last Updated:
वूमेंस प्रीमियर लीग में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने सामने हुई. इस मुकाबले में आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की. स्मृति मंधाना ने शानदार फिफ्टी जड़ी.
RCB ने जीता लगातार दूसरा मैच.
नई दिल्ली. वूमेंस प्रीमियर लीग में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने सामने हुई. दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बैंगलोर को 142 रन का टारगेट दिया था. जिसे चेज करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार 81 रन की पारी खेली और टीम को टूर्नामेंट की दूसरी जीत दिलाई.
गेंदबाज रेणुका सिंह और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहैम के तीन-तीन विकेट की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने कैपिटल्स को 142 रन पर समेट दिया. रेणुका (23 रन पर तीन विकेट) और जॉर्जिया (25 रन पर तीन विकेट) के अलावा किम गार्थ (19 रन पर दो विकेट) और एकता बिष्ट (35 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए जिससे दिल्ली की टीम 19.3 ओवर में पवेलियन लौट गई.
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि उनके अलावा सिर्फ सारा ब्राइस (23) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाईं. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही जिसने दूसरी ही गेंद पर शेफाली वर्मा (00) का विकेट गंवा दिया. शेफाली ने रेणुका की गेंद पर मिड ऑफ पर स्मृति मंधाना को आसान कैच थमाया.
चेज करने उतरी आरसीबी ने 17वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. बैंगलोर के लिए स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन की पारी खेली और पारी के दौरान 10 चौके और 3 छ्क्के मारे. उनका स्ट्राइक रेट 172 के आस पास का रहा. वहीं, उनके साथ आई डेनिएल वायट ने भी 42 रन की अच्छी पारी खेली. इन दोनों की पार्टनरशिप से दिल्ली आधा मैच पहले ही हार गई थी. ऋचा घोष ने नाबाद 11 और एलिस पेरी ने नाबाद 7 रन बनाकर आरसीबी को आसान जीत दिलाई.
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 17, 2025, 22:47 IST
[ad_2]
Source link