Headlines

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 1988: इतिहास, टीमें और विजेता

[ad_1]

Last Updated:

First Champions Trophy: कई लोग नहीं जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सीजन कब हुआ था, कितनी टीमें थी, फाइनल में कौन पहुंचा था, विजेता कौन बना था.

चैंपिंयस ट्रॉफी पहली बार कब खेली गई थी, कौन जीता था?

Champions Trophy का पहला सीजन कब खेला गया था?

हाइलाइट्स

  • चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सीजन 1988 में हुआ था.
  • वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती थी.
  • भारत को पुरस्कार राशि के रूप में US$15,000 मिले थे.

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. 19 फरवरी को पहला मैच खेला जाएगा. कई लोग नहीं जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सीजन कब हुआ था, कितनी टीमें थी, फाइनल में कौन पहुंचा था, विजेता कौन बना था. अगर आप भी इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है.

1988 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत की थी. इसे हर चार साल में आयोजित किया जाता था. पहला सीजन शारजाह में खेला गया था. इसमें सिर्फ 3 टीमें भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने हिस्सा लिया था. 3 टीमों के बीच ही यह टूर्नामेंट खेला गया था. भारत का हालत उस टूर्नामेंट में खराब था. क्योंकि वह फाइनल तक नहीं पहुंच सके थे.

फाइनल मैच वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. वेस्टइंडीज ने फाइनल में पाकिस्तान को 11 रन से हराया था. वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट जीता और पुरस्कार राशि के रूप में US$30,000 (अभी के समय के 26 लाख से अधिक) रकम मिली थी. वहीं, उपविजेता पाकिस्तान को $20,000 (अब के समय में 17 लाख) और भारत को US$15,000 (अब के समय में 8 लाख रुपए) मिले थे.

टूर्नामेंट में कुल 6 मुकाबले खेले गए थे. सभी टीम ने 2-2 मैच खेले थे. भारत ने 2 में से सिर्फ 1 मैच जीता था. भारत ने वेस्टइंडीज को तो पहले मैच में हरा दिया था. लेकिन वह दूसरा मैच पाकिस्तान से हारकर फाइनल में जगह बनाने से चूक गए थे. उस समय टीम इंडिया की कप्तानी दिलीप वेंगसरकर के हाथों में थी. भारत 1983 का विश्व कप जीतने के 4 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी खेलने उतरा था.

homecricket

चैंपिंयस ट्रॉफी पहली बार कब खेली गई थी, कौन जीता था?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *