Headlines

Rishabh Pant injury update: दर्द से तड़प रहे थे ऋषभ पंत, अब कैसी है घुटने पर लगी चोट, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कितने फिट?

[ad_1]

Last Updated:

Champions Trophy के लिए दुबई पहुंच चुकी टीम इंडिया प्रैक्टिस शुरू कर चुकी है. रविवार को अभ्यास के दौरान ऋषभ पंत इंजर्ड हो गए. अब हर कोई उनकी चोट पर अपडेट जानना चाह रहा है.

दर्द से तड़प रहे थे पंत, अब कैसी है चोट, क्या खेल पाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी?

ऋषभ पंत की चोट पर अब क्या अपडेट है?

नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह के इंजर्ड होकर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाने के बाद भारतीय टीम अब एक और झटका सहन करने की हालत में नहीं है. मगर 19 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट से पहले ऋषभ पंत को लेकर जो खबर आ रहीं हैं, वो डराने वाली हैं. रविवार को दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर प्रैक्टिस के दौरान ऋषभ पंत अपना घुटना चोटिल कर बैठे. दुनिया भर में फैले क्रिकेट फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआएं कर रहे हैं. हर कोई अब ये जानने को बेताब है कि पंत की चोट कितनी गंभीर है और क्या वह 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले मैच से पहले रिकवर हो पाएंगे या नहीं?

कैसे चोटिल हुए ऋषभ पंत?
जैसा कि आप सभी जानते हैं 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है. रविवार को टीम ने पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया. नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) कड़ाई से लागू होने के बीच वैकल्पिक अभ्यास का सवाल ही नहीं था लिहाजा कप्तान रोहित शर्मा से लेकर युवा हर्षित राणा तक सभी ने अभ्यास किया. इस बीच हार्दिक पंड्या के एक दमदार शॉट से ऋषभ पंत को घुटने में गेंद लगी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *