[ad_1]
Last Updated:
एक अजीब मामले में बच्चे पर जुल्म की रिपोर्ट पर पुलिस पहुंची तो उसके साथ कुछ और ही अनचाही घटना हो गई. मौके पर पुलिस को एक बीमार शख्स मिला, जिसने पुलिस के आने का विरोध किया जो पहले से ही बहुत बीमार था. एम्बुलेंस …और पढ़ें
पुलिस मौके पर पहुंच कर बीमार से ही उलझ गई थी जिससे उसकी तबियत बहुत बिगड़ गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाइलाइट्स
- लंदन में झूठी रिपोर्ट पर पुलिस पहुंची
- बीमार शख्स की मौत, जांच जारी
- पुलिस अधिकारी जांच के दायरे में
पुलिस वालों को अक्सर झूठी रिपोर्ट या खबर का सामना करना पड़ता है जिससे वे किसी परेशानी में भी फंस जाते हैं. कई बार ऐसी घटनाओं के कारण अनचाहा हादसा भी हो जाता है. फिर भी कुछ अनचाहा ना हो ऐसा दावा नहीं किया जाता है. ब्रिटेन में लंदन की पुलिस को भी इसी तरह की घटना से गुजरना पड़ा. बच्चे पर जुल्म की रिपोर्ट के आधार पर जब वे एक घर में पहुंचे तो वहां उन्हें एक बीमार शख्स मिला, पुलिस और उसके बीच कुछ कहासुनी हुई नतीजा ये हुआ कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई और आखिर में उसकी मौत हो गई. अब मामले की जांच हो रही है.
क्या हुआ था?
यह पूरा घटनाक्रम दक्षिण लंदन के साउथ नॉरवुड में हुआ. पुलिस को सूचना मिली थी कि इस घर में एक बच्चे के साथ जुल्म हो रहा है. घर में पहुंच कर पुलिस को एक घर में जबरन घुसना पड़ा. वहं उन्हें एक 45 साल का आदमी मेडिकल इमरजेंसी के हाल में मिला. पुलिस के आने पर वह शख्स उनके घर में घुसने का विरोध करने लगा. इस वजह से पुलिस को उसे रोकना पड़ा.
हालात बिगड़े और हुई मौत
इस पूरे घटनाक्रम में जब तक पैरामिडिक्स घटनास्थल पर पहुंची और वजह अस्पताल जा रहा था तब उस शख्स की तबियत बिगड़ती चली गई. बाद में उसकी मौत हो गई. शख्स की मौत के बाद मैट्रोल पॉलिटियन पुलिस ने उसके नजदीकी रिश्तेदार को जानकारी दी और मामला निगरानी संस्था स्वतंत्र पुलिस आचरण कार्यालय (आईओपीसी) को सौंप दिया. अब खुद पुलिस अधिकारी जांच के दायरे में आ गए हैं.
इस मामले में अब पुलिस अधिकारी ही जांच के घेरे में आ गए हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Canva)
पूरी जांच होगी
पुलिस का कहना है कि वह मरने वाले के परिवार वालों को पूरा समर्थन तो दे ही रही है, लकिन साथ ही साउथ नॉरवुड के लोगों को यह भी तसल्ली कराएगी कि इस मामले से अच्छे से निपटा जा रहा है. और इसकी स्वतंत्र जांच भी की जा रही है. पुलिस ने यह भी साफ नहीं किया है कि क्या वाकई किसी बच्चे के साथ जुल्म हो रहा था या नहीं!
यह भी पढ़ें: कैदियों के लिए हुई ‘टी एंड केक पार्टी’, जेल प्रशासन ने उनके लिए किया था अनूठा इंतजाम!
अभी तक इस मामले में ऐसा कुछ नहीं दिखा है जिससे पुलिस अधिकारिकों की भूमिका संदिग्ध लगे. हमें यह भी देखना होगा कि घटना का, उसमें शामिल अधिकारियों पर क्या और कैसा असर हुआ. चूंकि वे एक बच्चे के खतरे में होने की खबर पर मौका ए वारदात पर पहुंचे थे, तब हालात बहुत चुनौती भरे थे. कोई भी अधिकारी ऐसे मामले में शामिल नहीं होना चाहता जिसमें किसी की जान चली जाए. इसलिए जांच में उन्हें भी जरूरी समर्थन मिलेगा.
February 18, 2025, 09:51 IST
[ad_2]
Source link