[ad_1]
Last Updated:
Funny Application Letter: आपने छुट्टी के लिए आवेदन पत्र लिखना बचपन में ही सीखा होगा, चाहे हिंदी या फिर अंग्रेज़ी में. हालांकि जिस तरह का लीव एप्लिकेशन इस वक्त वायरल हो रहा है, वैसा शायद ही पहले कभी देखा होगा.
छात्र ने लिखा गजब का एप्लिकेशन. (Credit- X/@arpit_verma13)
जब हम अपनी भाषा की पढ़ाई शुरू करते हैं, तो उसमें जो सबसे बेसिक चीज़ें सिखाई जाती हैं, उनमें से एक है – छुट्टी के लिए आवेदन पत्र. हिंदी-अंग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं स्कूल से छुट्टी लेने के लिए आवेदन पत्र लिखना सिखाया जाता है. बच्चे अगर इसे सही से लिखें, तो टीचर खुश भी हो जाते हैं लेकिन कुछ बच्चे इसमें भी अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हैं. एक ऐसा ही क्रिएटिव एप्लीकेशन इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भाषा की बात करें तो कहा जाता है कि ये हमारे दिल में बसती है. चाहे बहुत खुशी हो या फिर बहुत क्रोध, मुंह से अपनी भाषा में ही इन भावनाओं का इज़हार निकलता है. हालांकि इस वक्त जो चिट्ठी वायरल हो रही हैं, उसमें स्कूल से छुट्टी मांगी गई है. छुट्टी का ये आवेदन पत्र (Viral Leave Application) अपने आपमें कमाल है क्योंकि इसे हिंदी या इंग्लिश नहीं बल्कि बुंदेलखंडी लहज़े में लिखा गया है.
…तो मास्साब बात ऐसो है
वायरल हो रहे इस छुट्टी के एप्लिकेशन में लिखा गया है – ‘… तो मस्साब ऐसो है कि दो दिना से चड़ रओ है जो बुखार और उपर से जा नाक बह रह सो अलग. जई के मारे हम स्कूल नई आ पाहे. तमाए पाउ पर के निवेदन है कि दो-चार दिना की छुट्टी दे देते, तो बड्डो अच्छो रहतो और हम नई आए तो कोन सा तमाओ स्कूल बंद हो जै.’ इसके बार खुद आज्ञाकारी शिष्य बताते हुए अपना नाम भी लिखा है- ‘कलुआ’.
छुट्टी के लिए आवेदन पत्र! 😂😂 pic.twitter.com/RVgTX5pdM1
— Arpit Verma IAS (@arpit_verma13) April 29, 2022
[ad_2]
Source link