Headlines

भारत बनाम बांग्लादेश: मुशफीकुर रहीम और महमूद उल्लाह से सावधान रहें

[ad_1]

Last Updated:

दुबई में लगने वाले क्रिकेट के महाकुंभ में भारत अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होने वाले मुकाबले से करेगा. इस मुकाबले में वैसे तो भारत बीस है पर बांग्लादेश के दो अनुभवी खिला़ड़ी मुशफीकुर रहीम…और पढ़ें

क्रिकेट के महाकुंभ में रोहित को दाढ़ी वाले बाबाओं से रहना होगा सावधान

200 से ज्यादा वनडे खेल चुके मुश्फीकुर रहीम और महमूदउल्लाह है सबसे बड़ा खतरा

हाइलाइट्स

  • भारत का अभियान 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होगा.
  • मुशफीकुर रहीम और महमूद उल्लाह से सावधान रहना होगा.
  • दोनों बल्लेबाज स्पिन खेलने में माहिर हैं.

नई दिल्ली. बड़े टूर्नामेंट में अक्सर उस टीम का पलड़ा भारी नजर आता है जिसके नाम के खिलाड़ी काम करते नजर आए यानि जिस टीम के ट्रंपकॉर्ड में फॉर्म में हो फिर वो चाहे बैटिंग हो या बॉलिंग वो टीम अपनी एक छाप जरूर छोड़ने में कामयाब रहती है. भारत के पूल में बांग्लादेश भी एक ऐसी टीम है जिनके पास वो काम के खिलाड़ी है जिनका नाम है कि वो भारत के खिलाफ अपना बेस्ट देते है.

दुबई में लगने वाले क्रिकेट के महाकुंभ में भारत अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होने वाले मुकाबले से करेगा. इस मुकाबले में वैसे तो भारत बीस है पर बांग्लादेश के दो अनुभवी खिला़ड़ी मुशफीकुर रहीम और महमूद उल्लाह से खासा सावधान रहना होगा . 2017 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली बांग्लादेश की टीम में उस वक्त भी ये दोनों खिलाड़ी थे. भारत के खिलाफ मुश्फीकुर ने 61 रन की पारी भी खेली थी.

क्यों खतरा हैं दोनों बांग्लादेशी बाबा 

बांग्लादेश की चैंपियंस ट्रॉफी में चुनौती इस बात पर निर्भर करती है कि उनके मिडिल ऑर्डर की रीढ़ बन चुके दोनों बाबा यानि मुशफीकुर रहीम और महमूद उल्लाह किस तरह का फॉर्म दिखाते है. दोनों हीं बल्लेबाज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में है. मुशफिकुर रहीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए 15194 रन बनाए हैं जो सबसे ज्यादा हैं . 272 वनडे में उन्होंने 36.75 की औसत से 7793 रन बनाए हैं. वहीं महमूद उल्लाह ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए 10694 रन बनाए है. वनडे क्रिकेट में महमूद उल्लाह ने 238 मैच में 5685 रन बनाए है . दोनों ही बल्लेबाजों के पास दुबई और सब कांटिनेंट कि पिचों पर खेलने का अपर अनुभव है और यहीं बात कप्तान रोहित और कोच को परेशान कर रही होगी.

स्पिन खेलने में महारथी 

भारतीय टीम मैनेजमेंट  जब बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को टीम चुनने बैठेगा तो मुशफीकुर रहीम और महमूद उल्लाह की ताकत को ध्यान में रखकर प्लेइंग इलेवन का चुनाव करेगा क्योंकि आजद के दौर में स्पिन खेलने की बात करें तो इन दोनों का नाम टॉप पर आएगा . मिडिल ऑर्डर में सालों से खेल रहे मुशफीकुर रहीम और महमूद उल्लाह दोनों इस लिए भी स्पिन को अच्छा खेलते है क्योंकि दोनों स्पिन को हाथ से पकड़ने की कला में माहिर है. मुशफीकुर रहीम खास तौर पर स्पिन के खिलाफ जिस तरह से स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते है वो भारतीय स्पिनर्स के लिए एक बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते है.  महमूद उल्लाह अपने साथी खिलाड़ी के विपरीत शानदार फुटवर्क से स्पिन के खिलाफ बड़े शॉट्स खेलने में महारत रखते है . साफ है भारतीय टीम को एक तो ओस और दूसरा दो बांग्ला बाबाओं को ध्यान में रखकर टीम चुनना होगा क्योंकि गेंद नहीं घूमी तो ये दोनों बल्लेबाज  बांग्लादेश को झूमने का मौका दे सकते है.

homecricket

क्रिकेट के महाकुंभ में रोहित को दाढ़ी वाले बाबाओं से रहना होगा सावधान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *