Headlines

Champions Trophy: इन 5 टीमों से अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं हारा भारत

[ad_1]

Last Updated:

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है. भारत ने यह खिताब दो बार जीता है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को फिर से जीत का दावेदार माना जा रहा है.

Champions Trophy: इन 5 टीमों से अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं हारा भारत

भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का दावेदार माना जा रहा है

ICC Champions Trophy Head to Head: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को आगाज अब कुछ ही घंटों में होने वाला है. 8 साल के बाद वापसी कर रहे इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगा और इसका फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. भारत ने इस खिताब को अब तक दो बार जीता है. पहली बार सौरव गांगुली और दूसरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनीं.

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम को फिर से जीत का दावेदार माना जा रहा है. यह चैंपियंस ट्रॉफी का 9वीं सीजन होने जा रहा है. अब तक सिर्फ भारत और ऑस्ट्रेलिया ने ही इसे 2-2 बार जीता है. 2022 में श्रीलंका ने टूर्नामेंट की मेजबानी की थी जहां बारिश की वजह से फाइनल नहीं हो पाया था. भारत और श्रीलंका दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया था. 2013 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को फाइनल में हराकर भारत ने रोमांचक जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम किया था.

भारतीय टीम को 5 टीमें नहीं हरा पाई कभी

चैंपियंस ट्रॉफी में 5 टीमों के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अब तक अपराजेय है. टीम इंडिया ने अब तक कुल 29 मुकाबले खेले हैं जिसमें 18 जीता है जबकि 8 मैच में हार मिली जबकि 3 बेनतीजा रहे हैं. भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं. इंग्लैंड ने 25 मैच खेलकर 14 में जीत हासिल किया है. टूर्नामेंट के इतिहास में 5 ऐसी टीमें रही हैं जिनको कभी भारत के खिलाफ जीत नहीं मिली. साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और केन्या से भारत कभी नहीं हारा.

भारत-पाकिस्तान के बीच ऐसा है रिकॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड देखें तो यहां मामला हैरान करने वाला है. दोनों टीमों के बीच अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 5 मुकाबला खेला गया है. भारत ने इसमें 2 ही मैच जीता है. पाकिस्तान के खाते में 3 जीत है. इसमें पिछली बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भी शामिल है. भारत को हराकर ही पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बना था.

homecricket

Champions Trophy: इन 5 टीमों से अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं हारा भारत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *