Headlines

लड़का है या तबाही, घर में पुताई के लिए पड़ा था पेंट का डिब्बा, बच्चे ने की ऐसी शरारत, लोगों को नहीं हुआ यकीन!

[ad_1]

Last Updated:

एक वायरल वीडियो में एक बच्चे ने सफेद पेंट में खुद को रंग लिया, जिससे लोग हैरान हो गए. लोग बच्चे की शरारत पर सलाह देने लगे. जहां कई लोग इससे पूरी तरह से हैरान और चकित दिखे, कई लोगों ने बच्चे को समझने पर जोर दिय…और पढ़ें

लड़का है या तबाही, पुताई के लिए पड़े पेंट का डिब्बे से बच्चे ने की शरारत

कई लोगों को लड़के की शरारत बर्दाश्त नहीं हुई. (तस्वीर: Instagram)

हाइलाइट्स

  • बच्चे ने सफेद पेंट में खुद को रंग लिया, वीडियो वायरल हुआ
  • वीडियो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया
  • लोग बच्चे की शरारत पर सलाह देने लगे

घर में बच्चे हों और शरारत ना हो, तो ऐसा हो ही नहीं सकता. अक्सर बच्चे अपने शरारत और शैतानियों से मां बाप की नाक में दम कर देते हैं. तो वहीं कई उनकी बदमाशियां देख उन पर प्यार भी आ जाता है. पर कई बार बच्चों की शरारत इतना हैरान कर देती है ऐसे में अगर बच्चा किसी और का हो समझ में नहीं आता कि आखिर ऐसे बच्चों का किया जाए. एक वायरल वीडियो में एक बच्चे ने ऐसी ही शरारत की,जिससे लगा कि यह लड़का है या कोई तबाही.वीडियो कोलोगों ने ना केवल खूब देखा बल्कि सलाह भी देने लेगे कि ऐसे में क्या करना चाहिए या क्या गड़बड़ है.

क्या कर रहा था बच्चा
वीडियो में एक बच्चा एक कमरे दिखता है जिसमें एक सफेद रंग के पेंट का डिब्बा है और लड़का उसमें पैर डाले हुए पास के सोफे पर बैठा हा था.बच्चा 5 साल उम्र से ज्यादा का ही होगा. उसके हाथ तो कोहनी तक रंगे ही थे, उसके पैर पूरी तरह से पेंट में सने हुए थे. दीवार पर उसके हाथ के पंजे का भी निशान था.

सहमा दिखा बच्चा
अचानक पेंटर उस बच्चे को देख लेता है. और उसके वीडियो बनाने लगता है. फिर कोई उसका हाथ पकड़ कर दूर ले जाता दिखता है. यह साफ नहीं है कि वह उसकी मां थी या कोई और बच्चा भी हाथ पकड़ने वाले शख्स को देख कर हलका सहम जाता है. बच्चे के चेहरे पर थोड़ा सा डर दिखता है. शायद उसे लग रहा था कि कही उसकी पिटाई ही ना हो जाए. वीडियो तभी बंद हो जाता है. लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों के कई तरह के रिएक्शन मिले हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *