Headlines

आंखों में काजल लगाकर की शूटिंग, अमर हो गया हीरो का आइकॉनिक रोल, FLOP होने के बाजवूद फिल्म कहलाई कल्ट

[ad_1]

Last Updated:

Amitabh Bachchan Film Agneepath: अमिताभ बच्चन की साल 1990 में रिलीज हुई ‘अग्निपथ’ पॉपुलर फिल्मों में से एक है. इसमें उन्होंने विजय दीनानाथ चौहान का आइकॉनिक किरदार निभाया था, जो आज तक लोगों को याद है. दिलचस्प बा…और पढ़ें

आंखों में काजल लगाकर की शूटिंग, अमर हो गया हीरो का आइकॉनिक रोल

35 सालों के बाद भी सुपरहिट है फिल्म की कहानी.

हाइलाइट्स

  • दमदार कहानी के बावजूद पिट गई थी फिल्म.
  • हीरो ने आंखों में काजल लगाकर की थी शूटिंग.
  • कल्ट लिस्ट में शुमार हो गई साल 1990 की फिल्म.

नई दिल्ली. महानायक अमिताभ बच्चन की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘अग्निपथ’ की रिलीज को 35 साल हो चुके हैं. इसमें उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों को जीत लिया था. अमिताभ ने विजय दीनानाथ चौहान का आइकॉनिक किरदार निभाया था, जिसे लोग आज भी याद करते हैं. ‘अग्निपथ’ में अमिताभ बच्चन के लुक्स से लेकर उनकी डायलॉग डिलीवरी तक, सालों बाद भी कल्ट है. लेकिन आपको क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए अमिताभ ने अपनी आंखों में काजल लगाकर शूटिंग की थी. जानिए इसके पीछे क्या वजह थी.

डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने एक बार ‘अग्निपथ’ में का काम करने के एक्सपीरियंस शेयर किया था. उन्होंने कहा, ‘कमर्शियल मेनस्ट्रीम सिनेमा को एक मान्यता दी गई है. हमने सोचा कि जिसके जीवन में इतनी क्रूरता रही है, उसकी आवाज में भी कड़वाहट होगी. एक इंसान, जिसने इतना कुछ देखा है, उसकी आंखें चुलबुली नहीं हो सकतीं. उसकी आंखें मरी हुई ही होंगी और वह लुक लाने के लिए काजल का सहारा लिया गया.’

Amitabh Bachchan, Agneepath Movie Amitabh Bachchan film Agneepath, Why Amitabh Bachchan wore kajal in Agneepath, Amitabh Bachchan Agneepath story, अमिताभ बच्चन, अग्निपथ फिल्म, अमिताभ बच्चन फिल्म अग्निपथ, विजय दीनानाथ चौहान, बॉलीवुड न्यूज

विजय दीनानाथ चौहान के किरदार में अमिताभ बच्चन.

अमिताभ बच्चन ने जीता था नेशनल अवॉर्ड
‘अग्निपथ’ फिल्म में अमिताभ बच्चन की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी. यहां तक कि उन्होंने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था. अमिताभ बच्चन की ‘अग्निपथ’ साल 1990 में रिलीज हुई थी. इसमें मिथुन चक्रवर्ती, डैनी डेन्जोंगपा, माधवी, नीलम कोठारी, आलोक नाथ, विक्रम गोखले, टीनू आनंद और अर्चना पूरन सिंह जैसे मंझे हुए सितारे अहम किरदारों में दिखे थे.

बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी फिल्म
अमिताभ बच्चन की ‘अग्निपथ’ यह फिल्म 1990 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी. हालांकि, कलेक्शन फिल्म के बजट के मुकाबले काफी कम था. इसी वजह से ‘अग्निपथ’ बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. मूवी का डायरेक्शन मुकुल आनंद ने किया था और प्रोड्यूसर यश जौहर थे.

रीमेक फिल्म ने मचा दिया था तहलका
साल 2012 में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अग्निपथ’ का रीमेक बना था. इसमें ऋतिक रोशन ने अमिताभ बच्चन का विजय दीनानाथ चौहान वाला किरदार निभाया था. बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी सुपरहिट साबित हुई. फिल्म ने दुनियाभर में 190 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इतिहास रच दिया था. खलनायक कांचा चीना का रोल निभाकर संजय दत्त ने महफिल लूट ली थी. प्रियंका चोपड़ा और ऋषि कपूर भी फिल्म का हिस्सा थे. यह मूवी करण जौहर ने बनाई थी.

homeentertainment

आंखों में काजल लगाकर की शूटिंग, अमर हो गया हीरो का आइकॉनिक रोल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *