[ad_1]
Last Updated:
Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो बेहद दिलचस्प है. आमतौर पर चोर घर में घुसकर मालिक को चूना लगा देते हैं लेकिन यहां तो खुद चोर के साथ ही ऐसा हुआ कि वो सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया.
अलमारी के अंदर था कुछ और. (Credit- Instagram/@sharumki_sketchbook)
सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चीज़ें वायरल होती रहती हैं. कुछ वीडियो इनमें बहुत अच्छे होते हैं तो कुछ बेहद खराब. हालांकि कई वीडियो इतने विचित्र होते हैं कि आप इन्हें खुद भी देखते हैं और अपने आसपास के लोगों को भी दिखाते ज़रूर हैं. इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सुर्खियों में है. इसमें आप देखेंगे कि एक चोर के साथ कितना बड़ा हादसा हो गया.
आमतौर पर चोर घर में घुसकर मालिक को चूना लगा देते हैं लेकिन यहां तो खुद चोर के साथ ही ऐसा हुआ कि वो सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया. लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा है कि इसे देखकर तो पूरा का पूरा चोर समाज ही डरा हुआ होगा. वहीं जिसके साथ ऐसा हुआ है, वो सोच रहा होगा कि आखिर ऐसे घर में घुसकर भी क्या करना.
चोर के साथ इतना बड़ा धोखा
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि एक कमरे में सामने चमचमाती हुई अलमारी रखी हुई है. सफेद रंग की इस अलमारी में बाकायदा दरवाज़े लगे हए हैं, जैसे सभी अलमारियों में होते हैं. जैसे ही एक शख्स आगे बढ़कर अलमारी का दरवाज़ा खोलता है, ये नज़ारा देखकर आप बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे. दरअसल अलमारी में कपड़े और सामान के बजाय टॉयलेट सीट है और एक डिब्बा रखा हुआ है. अलमारी के अंदर शौचालय के इस नज़ारे को देखकर आप भी दंग रह गए ना? सोचिए चोर इसे कैसे बर्दाश्त कर पाएगा.
[ad_2]
Source link