[ad_1]
Last Updated:
PAK vs NZ Champions Trophy Weather: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में क्या बारिश बाधा बनेगी या पूरे 50 ओवर का होगा खेल. कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच कैसा बर्ताव करेगी. इस पिच पर बल्लेबाजों का राज होगा या …और पढ़ें
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड वेदर अपडेट.
PAK vs NZ ICC Champions Trophy Weather: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.पहला मैच जीतकर दोनों टीमें टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज करना चाहेंगी. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं. मुकाबला बेहद रोचक होने की उम्मीद है. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान ने अपने यहां ट्राई सीरीज का आयोजन किया था. ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें दो बार भिड़ी थीं जहां दोनों बार पाकिस्तान को हार मिली थी. कीवी टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था.इस मैच में मौसम कैसा रहने वाला है. क्या बारिश खेल में खलल डाल सकती है. पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है.
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच वाले दिन कराची में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने के आसार हैं. हालांकि खेल के लिए मौसम बेहतरीन रहने वाला है. बारिश के 10 प्रतिशत आसार हैं.वहीं आर्द्रता 54 फीसदी रहने की उम्मीद है.हवा 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.
एबी डीविलियर्स के 5 महारिकॉर्ड… जिनको तोड़ पाना असंभव, वनडे में 31 गेंदों पर जड़ चुके हैं सेंचुरी
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट
कराची का विकेट बल्लेबाजों के मुफीद है. यहां बड़े स्कोर की उम्मीद जताई जा रही है. इस विकेट पर 78 वनडे मैच खेले गए हैं जहां पहले बैटिंग करने वाली टीम 36 मैच जीती है वहीं चेज करने वाली टीम को 39 मैचों में जीत मिली है. खेल बढ़ने के साथ साथ मैच के बीच में स्पिनर्स भी अपना प्रभाव दिखाना शुरू करेंगे.इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर 374 रन है. भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच 2008 एशिया कप में यह स्कोर भारत ने बनाया था जबकि यहां लोएस्ट स्कोर 93 का है. 2004-05 महिला एशिया कप में श्रीलंका बनाम पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच यह स्कोर बना था.
स्क्वॉड
न्यूजीलैंड: विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के, जैकब डफी, काइल जैमीसन, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन.
पाकिस्तान: फखर जमां, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, सऊद शकील, उस्मान खान.
New Delhi,Delhi
February 18, 2025, 21:05 IST
[ad_2]
Source link