Headlines

Champions Trophy: टुक-टुक नहीं अब हवाई फायर दागेंगे केएल राहुल, ऋषभ पंत की बढ़ा दी टेंशन

[ad_1]

Last Updated:

KL Rahul vs Rishabh Pant: ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए जोर लगा रहे हैं और ऐसे में 32 साल के राहुल ज्यादा एक्टिव और पावर हिटिंग मानसिकता को अपनाते हुए दिखाई दिए.

टुक-टुक नहीं अब हवाई फायर दागेंगे केएल राहुल, ऋषभ पंत की बढ़ा दी टेंशन

चैंपियंस ट्रॉफी की भारतीय टीम में केएल राहुल हर हाल में जगह बनाना चाहते हैं

हाइलाइट्स

  • 20 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मैच
  • प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए मेहनत कर रहे राहुल
  • अब अपनी टेक्निक बदलकर बड़े शॉट्स लगा रहे राहुल

दुबई: फिनिशर का रोल निभाने के लिए कमर कस रहे केएल राहुल ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच से पहले बड़े शॉट्स लगाने की प्रैक्टिस की. भारत 20 फरवरी से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. अपनी तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले राहुल ने अटैकिंग शॉट खेलने पर ध्यान केंद्रित किया.

हर गेंद पर छक्के की प्रैक्टिस
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 29 गेंद पर 40 रन की तेज पारी खेलने वाले राहुल को लगभग हर गेंद पर छक्के लगाने का अभ्यास करते हुए देखा गया. पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार राहुल की भूमिका आखिरी ओवर्स में महत्वपूर्ण होगी, जहां उन्हें शुरू से ही पारी को गति देने की जरूरत पड़ सकती है और उन्हें ‘रेंज हिटिंग’ का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता था. हालिया श्रृंखला में आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर ने भी अपने अटैकिंग खेल पर काम किया.

गिल का लेट कट और टच शॉट
इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय 87, 60 और 112 रन बनाकर सीरीज के बेस्ट प्लेयर बने ओपनर शुभमन गिल शानदार फॉर्म में दिखे और उन्होंने शानदार ड्राइव, पुल सहित कई शानदार स्ट्रोक लगाए. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 119 रन की शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापसी करने वाले भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी लय में दिखे. उन्होंने लेट कट और टच शॉट का अभ्यास किया.

ऋषभ पंत की चोट अब कैसी है?
भारतीय बल्लेबाजी के मुख्य आधार विराट कोहली ने भी अपने कौशल को निखारने में समय बिताया. वह गेंद को बल्ले के बीच से और देर से खेलने की कोशिश करते हुए आत्मविश्वास से भरे दिखे. हालांकि रविवार को ट्रेनिंग के दौरान हार्दिक पंड्या के शॉट पर घुटने पर चोट लगने के बाद ऋषभ पंत संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. उन्हें थोड़ा लंगड़ाते हुए देखा गया. उन्होंने विकेटकीपिंग और फील्डिंग प्रैक्टिस नहीं किया और जब वह बल्लेबाजी करने आए तो लय में भी नहीं दिखे.

तीन हिस्सों में बांटकर प्रैक्टिस
प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत तीन टीम के बीच ‘डायरेक्ट हिट’ कॉम्पिटिशन से हुई. रोहित की अगुआई वाली टीम में पंड्या, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा और श्रेयस थे। भारतीय कप्तान के निर्णायक थ्रो के बाद टीम विजयी हुई. एक टीम में गिल, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर थे. एक टीम कुलदीप यादव, केएल राहुल, हर्षित राणा और कोहली की थी.

homecricket

टुक-टुक नहीं अब हवाई फायर दागेंगे केएल राहुल, ऋषभ पंत की बढ़ा दी टेंशन

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *