[ad_1]
Agency:News18 Himachal Pradesh
Last Updated:
IPL 2025 Dharamshala Stadium: धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में मई में तीन आईपीएल मैच खेले जाएंगे, जिसमें पंजाब किंग्स की भिड़ंत लखनऊ, दिल्ली और मुंबई से होगी। मैचों के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, और क्रिकेट प्र…और पढ़ें
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम
हाइलाइट्स
- धर्मशाला में मई में तीन आईपीएल मैच होंगे.
- पंजाब किंग्स लखनऊ, दिल्ली और मुंबई से भिड़ेगी.
- एचपीसीए ने दर्शकों के लिए बेहतरीन सुविधाओं का आश्वासन दिया.
धर्मशाला. हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला मई में फिर आईपीएल की धुन सुनाई देने वाली है. क्रिकेट प्रेमियों और पर्यटकों का दिल फिर से अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देख के धड़कने वाला है. एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 4, 8 और 11 मई को पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के साथ मैच खेलेगी. दो मैच शाम साढ़े सात बजे होंगे, वहीं एक मैच दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा.
बीसीसीआई ने आईपीएल के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है. शेड्यूल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में तीन मैच प्रस्तावित हैं. धर्मशाला में पंजाब किंग्स की टीम तीन मैच खेलेगी.
जानिए कब होंगे मैच
4 मई लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ शाम 7:30 बजे मैच8 मई दिल्ली कैपिटल्स के साथ शाम 7:30 बजे मैच,11 मई मुंबई इंडियंस के साथ दोपहर 3:30 बजे मैच. बीते साल हुए दो मैच. पंजाब किंग्स की टीम ने धर्मशाला को घरेलू मैदान बनाया है. इसके चलते धर्मशाला में पंजाब किंग्स के तीन मैच धर्मशाला स्टेडियम में होंगे.
बीते साल हुए थे 2 मैच
इससे पहले वर्ष 2024 में भी पंजाब किंग्स के दो मैच धर्मशाला में हुए थे.इस दौरान पंजाब किंग्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रायल चैलेंजर बंगलूरू के बीच हुआ था. मैच को लेकर धर्मशाला स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं.
क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
धर्मशाला निवासी क्रिकेट प्रेमी अभिषेक पठानिया बोले बहुत अच्छी बात है कि इस बार आईपीएल के 3 मैच धर्मशाला में होंगे. यह यह बहुत अच्छा स्टेडियम है जो बाहर से आने वाले प्लेयर्स को भी खूब भाता है. उन्होंने कहा कि हम तो यही चाहते हैं कि यहां जायदा से जायदा मैच हों.
क्या बोले HPCA के डायरेक्टर
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहे आईपीएल के मैचो को लेकर जानकारी एचपीसीए डायरेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि यह धर्मशाला के लिए गर्व की बात है कि इस वर्ष भी यहां 3 मैच खेले जाएंगे उन्होंने कहा कि मैच में कोई किसी सुविधा की दर्शकों के लिए कमी न रहे इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है व पूरी टीम तैयारियों में जुट गई है.
Kangra,Himachal Pradesh
February 18, 2025, 14:09 IST
[ad_2]
Source link