Headlines

डॉल्स का दीवाना है ये आदमी, लाखों खर्च कर बनाया है कलेक्शन, इसे देखकर लोगों को लगता है डर

[ad_1]

Last Updated:

क्रिस हेनरी पिछले 10 साल से पुरानी डॉल्स जमा कर रहे हैं. उनके पास 250 डॉल्स जमा कर हैं जिनकी कीमत 2.5-3.5 लाख रुपये है. वे 20 देशों से डॉल्स जमा कर चुके हैं. ऐसी डॉल्स से लोगों को भले ही डर लगता हो, लेकिन क्रिस…और पढ़ें

डॉल्स का दीवाना है ये आदमी, लाखों का है कलेक्शन, इसे देख लोगों को लगता है डर

क्रिस का मानाना है कि डॉल्स को देख कर उन्हें अंदर से ही उनकी देखभाल के लिए आवाज आती है. (तस्वीर: Instagram)

हाइलाइट्स

  • क्रिस हेनरी ने 10 साल में 250 पुरानी डॉल्स जमा की हैं
  • डॉल्स की कुल कीमत 2.5-3.5 लाख रुपये है
  • क्रिस ने 20 देशों से डॉल्स जमा की हैं

आपने कई महिलाओं के बारे में सुना होगा जिन्हें डॉल्स को कलेक्ट करने का शौक है. लेकिन एक ऐसा पुरुष भी है जिसे ऐसा शौक है. जी हां क्रिस हेनरी नाम का यह शख्स बीते 10 साल से पुरानी डॉल्स को जमा करने का शौकीन है. लोगों को लगता है कि उसकी डॉल्स बहुत डरावनी है, लेकिन क्रिस को लगता है कि उन्हें गलत समझा जाता है और अंदर से उनकी देखभाल करने की तीव्र इच्छा का अहसास होता है. लाखों की कीमत का हो चुका क्रिस का कलेक्शन कई लिहास से अनूठा बन गया है.

16 साल की उम्र में की थी शुरुआत
26 साल के क्रिस बचपन से ही डॉल्स के बीच रहे हैं पर उनके कलेक्शन की शुरुआत तब से हुई थी, जब वे 16 साल के थे. तब उन्होंने पहली विंटेज डॉल खरीदी थी. आज उनके पास 250 पुरानी डॉल्स हैं जिनकी कुल कीमत करीब 2.5 से 3.5 लाख रुपयों के बीच की होगी. ये सभी डॉल उनके खास कमरे के कैबिनेट में डिसप्ले के लिए रखी हैं.

कैसा रहा था पहला अनुभव
अमेरिका में न्यू जर्सी, पैरामस के रहने वाले क्रिस बताते हैं कि बचपन से ही ने अपनी बहन के साथ डॉस्ल के साथ खेलते हुए बड़े हुए थे. लेकिन पुरानी डॉल्स रखना का शौक उनमें 16 साल की उम्र से पनपा जब उन्होंने पहली विंटेज यानी पुरानी डॉल खरीदी थी. उन्होंने बताया, “मैंने इस पुरानी डरावनी और टूटी हुई सी डॉल को देखा और जिस तरह से वह मुझे देख रही थी और उसे देखकर मुझे खुशी मिली, मुझे उससे प्यार हो गया”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *