Headlines

‘रहस्यमय’ केलों ने उड़ाई गांववालों की नींद, हर महीने रखकर अदृश्य हो जाता है कोई, सालभर से चल रहा है सिलसिला!

[ad_1]

Last Updated:

अगर कोई ऐसी चीज़ आपके सामने रखी हो, जो बिल्कुल ही अलग हो तो इंसान उसे नोटिस ज़रूर करता है. कुछ ऐसा हो रहा है एक गांव के लोगों के साथ, जिन्हें सड़क के एक किनारे पर केले और शहद रखे हुए मिलते हैं लेकिन पता नहीं है…और पढ़ें

'रहस्यमय' केलों ने उड़ाई गांववालों की नींद, रखकर अदृश्य हो जाता है कोई!

छिले हुए केले सड़क पर रख जाता है कोई.

हम अपनी ज़िंदगी में तरह-तरह की चीज़ें देखते हैं. कुछ तो रीति-रिवाज़ ही ऐसे होते हैं, जिनका मतलब समझ ही नहीं आता है. हालांकि हम उन्हें वैसा का वैसा ही अपना लेते हैं लेकिन अगर कुछ ऐसा दिख जाए, जिसकी उम्मीद न हो, तो इंसान का डरना स्वाभाविक है. कुछ ऐसा ही हो रहा है इंग्लैंड के एक गांव के लोगों के साथ, जो रहस्यमयी केलों के डरे हुए हैं.

अगर कोई ऐसी चीज़ आपके सामने रखी हो, जो बिल्कुल ही अलग हो तो इंसान उसे नोटिस ज़रूर करता है. कुछ ऐसा हो रहा है एक गांव के लोगों के साथ, जिन्हें सड़क के एक किनारे पर केले और शहद रखे हुए मिलते हैं लेकिन पता नहीं है कि इन्हें कौन रखता है? ऑडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को इन केलों का वहां पर रखे-रखे सड़ जाना पसंद नहीं है लेकिन वे इसके लिए बात करें तो किससे करें?

रहस्यमयी केलों के पीछे कौन?
इंग्लैंड के बीस्टन में एक सड़क के किनारे कुछ छिले हुए केले रखे रहते हैं लेकिन ये पता नहीं चल पा रहा है कि इन्हें कौन रखकर जाता है. ऑडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक वेंसर एवेन्यू की ऐबी रोड के किनारे करीब 16 से 20 ताज़े छिले हुए केले एक कटोरे में रखे रहते हैं, जिन पर शहद भी छिड़की गई होती है. ये केले हर महीने के शुरुआती दो दिनों के अंदर ही रखे जाते हैं, जो पूरे महीने यूं ही पड़े-पड़े सड़ जाते हैं. जैसे ही अगला महीने लगता है, फिर से नए केले यहां रख जाते हैं. सालभर से ये सिलसिला चल रहा है लेकिन लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि यहां इन्हें कौन और क्यों रखकर जा रहा है. लोगों को लगा कि कोई जानवरों के लिए इन्हें रख जाता है लेकिन हैरानी की बात ये है कि जानवर इन्हें छूते तक नहीं हैं.

जानवर भी नहीं पूछ रहे केलों को
द गार्डियन से बात करते हुए एक स्थानीय महिला ने कहा कि वे इस बात पर डिस्कशन करते हैं लेकिन ये पहेली कोई सुलझा नहीं पाया. कुछ लोगों को लगता है कि ये धार्मिक वजहों से कोई रखता है तो किसी को लगता है कि कीड़े-मकोड़ों के लिए इन्हें रखा जाता है लेकिन मुश्किल ये है कि इन्हें रखने वाले का कोई पता नहीं है. किसी ने उसे देखा तक नहीं है. हैरानी इस बात की है कि इतने जानवरों में से कोई भी इन्हें छूता क्यों नहीं है? ये अजीबोगरीब घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इस शख्स को पकड़ने के लिए लोगों ने महीने के शुरुआती दिनों में यहां नज़र रखने का प्लान भी बनाया है.

homeajab-gajab

‘रहस्यमय’ केलों ने उड़ाई गांववालों की नींद, रखकर अदृश्य हो जाता है कोई!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *