Headlines

‘आप गलत मेसेज दे रही हैं…’ राधिका आप्टे ने वॉशरूम में किया ब्रेस्टपंप तो जमकर होने लगीं ट्रोल

[ad_1]

Last Updated:

Celebrity Brutally Trolled: राधिका आप्टे ने बाफ्ता अवॉर्ड्स के दौरान वॉशरूम में ब्रेस्ट मिल्क पंप करते हुए एक फोटो शेयर की है जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं. नेटिजेंस एक्ट्रेस को लापरव…और पढ़ें

‘आप गलत मेसेज दे रही हैं…’ राधिका आप्टे ने वॉशरूम में किया ब्रेस्टपंप तो जमकर

राधिका आप्टे अपनी एक फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. (फोटो साभार-इंस्टाग्रामradhikaofficial)

नई दिल्ली. राधिका आप्टे पिछले साल मां बनी हैं. एक्ट्रेस ने पिछले साल दिसंबर में अपनी बेटी को जन्म दिया. न्यू मॉम राधिका ने हाल ही में बाफ्ता (BAFTA) से एक फोटो शेयर की जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक्ट्रेस बाफ्ता अवॉर्ड्स (BAFTA) के दौरान वॉशरूम में अपनी बेटी के लिए ब्रेस्ट मिल्क पंप करते दिख रही हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने हाथ में शैंपेन ग्लास पकड़ रखा है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर करते हुए एक नई मां के तौर पर अपना संघर्ष शेयर किया, लेकिन कुछ ही देर में वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं.

दरअसल, एक्ट्रेस वॉशरूम में अपनी बेटी के लिए ब्रेस्टमिल्क पंप कर रही हैं और वो साथ में एक हाथ में शैंपेन ग्लास पकड़े दिख रही हैं. ये फोटो शेयर करते हुए अंधाधुन फेम एक्ट्रेस लिखती हैं, ‘मेरे बाफ्ता की असलीयत. मुझे नताशा का खासतौर पर आभार जताना होगा जिसकी वजह से मैं बाफ्ता अटेंड कर पाई. उसने पूरा शेड्यूल मेरे ब्रेस्टपंपिंग टाइमिंग को ध्यान में रखते हुए बनाया. उसने वॉशरूम में भी मेरा साथ दिया और खासकर के मेरे लिए शैंपेन लाई. एक नई मॉम के तौर पर काम जारी रखना काफी मुश्किल है और हमारी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी सेंसेटिविटी काफी कम देखने को मिलती है. हम इसकी काफी कदर करते हैं’.

सोशल मीडिया पर होने लगीं ट्रोल
एक्ट्रेस की ये फोटो देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट करते हुए उन्हें ऐसा न करने की नसीहत दे डाली है. एक नेटिजेन एक्ट्रेस की इस फोटो पर लिखते हैं, ‘बच्चे को नशा हो जाएगा मैम’. वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आप सोसाइटी को गलत मेसेज दे रही हैं. आपको अपनी फोटो में शैंपेन की ग्लास दिखाने की कोई जरूरत नहीं थी. हम महिलाओं की फ्री विल को शराब के साथ जोड़ रहे हैं’.

यहां देखें पोस्ट



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *