[ad_1]
Last Updated:
ICC ODI BATSMAN RANKING शुभमन गिल ने बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए वनडे रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया. गिल ने दूसरी बार नंबर एक का ताज हासिल किया है. भारत के चौथे खिलाड़ी बने जिन्होंने यह मुकाम पाया. श्रेयस…और पढ़ें
शुभमन गिल ने पाकिस्तान को बाबर आजम को पीछे छोड़ नंबर एक वनडे बल्लेबाज का ताज हासिल कर लिया है.
नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को जोरदार झटका लगा है. लंबे समय से आईसीसी वनडे रैंकिंग में चली आ रही उनकी बादशाहत अब खत्म हो चुकी है. बुधवार को जारी ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय टीम के उप कप्तान शुभमन गिल ने नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया. वनडे में नंबर एक की रैंकिंग हासिल करने वाले गिल भारत के महज चौथे भारतीय हैं.
शुभमन गिल बुधवार (19 फरवरी) को पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए नए वर्ल्ड नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं. भारतीय ओपनर इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जमकर रन बनाए जिसका फायदा आईसीसी रैंकिंग में उनको मिला है. पंजाब के 25 साल के बैटर के पास 796 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जो बाबर (773) से 23 अधिक हैं. यह दूसरी बार है जब गिल वनडे रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुंचे हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ बरसाए रन
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में गिल ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. गिल ने नागपुर में खेले गए पहले मैच में 96 गेंदों पर 87 रन बनाए थे. कटक में खेले गए दूसरे मैच में 52 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली थी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज के आखिरी मुकाबले में गिल ने धमाकेदार शतक जमाया था. इस दौरान उन्होंने 102 गेंदों का सामना किया और 14 चौके और तीन छक्के लगाए.
वनडे में विश्व नंबर 1 बनने वाले भारतीय:
सचिन तेंदुलकर
एमएस धोनी
विराट कोहली
शुभमन गिल
गिल के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में छलांग लगाई है. इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों में 59, 44 और 78 रन बनाने वाला ये बैटर एक पायदान ऊपर चढ़कर नंबर 9 पर पहुंच गया है. उनके पास 679 रेटिंग पॉइंट्स हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी नंबर 3 की स्थिति बनाए रखी है, जबकि विराट कोहली 729 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं.
New Delhi,Delhi
February 19, 2025, 14:20 IST
[ad_2]
Source link