Headlines

भारत बनाम बांग्लादेश: दुबई में बारिश से भारतीय टीम की रणनीति पर असर

[ad_1]

Last Updated:

दुबई में सजने वाले क्रिकेट के दंगल में भारतीय टीम कोअपने प्लेइंग इलेवन के बारे में शिद्दत से सोचना पड़ सकता है क्योंकि मौसम विभाग ने जो भविष्यवाणी की है वो कतई टीम इंडिया के हक में नहीं है. 20 फरवरी को होने वाल…और पढ़ें

20 तारीख को बादल, बारिश बिगाड़ सकते है टीम का समीकरण

दुबई में बदले हालात, अब चार तेज गेंदबाजों से बनेगी बात

हाइलाइट्स

  • दुबई में 20 फरवरी को बारिश की संभावना.
  • भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है.
  • चार तेज गेंदबाज और दो फिंगर स्पिनर खेल सकते हैं.

नई दिल्ली.  वर्ल्ड कप के बाद होने वाले क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत तो पाकिस्तान से हो गई पर सबकी निगाहें दुबई पर टिकी है जहां भारतीय टीम अपने मुकाबले खेलेगी. टीम इंडिया को गुरुवार को  बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलना है . कुछ दिन पहले तक इस मुकाबले को क्रिकेट जानकार बहुत आसान मान रहे थे पर अब अचानक सब कुछ बदल गया है.

भारतीय टीम जिस रणनीति  के साथ टीम लेकर दुबई पहुंची थी उसके फेल होने का खतरा अब मंडराने लगा है क्योंकि जो परिस्थितियां दुबई में इस वक्त बन रही है वो किसी भी तरह भारतीय टीम के हक में जाती नजर नहीं आ रहीं है. 20 तारीख के लिए जो भविष्यवाणी दुबई में हुई है वो सच साबित होती है तो भारतीय टीम को प्लान बी जो बेहद कमजोर है उस पर काम करना पड़ेगा.

बादल, बारिश और बॉल

रेगिस्तान में बसे दुबई शहर में बरसात होना किसी चमत्कार से कम नही होता और अक्सर यहां पर कृतिम बारिश कराई जाती है पर 18 फरवरी को पूरा शहर भीग गया जब दुबई में हुई झमाझम बारिश. बात यहीं खत्म नहीं होती अगली जो खबर दुबई के मौसम विभाग से है वो 20 फरवरी को लेकर है जो फैंस और टीम इंडिया दोनों को परेशान कर सकती है . गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए और रुक रुक कर बारिश होने के आसार है और ऐसा होता है तो भारतीय टीम मैनेजमेंट जो 5 स्पिनर लेकर दुबई पहुंची है जिनमें से तीन के खेलने के प्रबल आसार है वो बदलना पड़ेगा क्योंकि बादल है तो गेंद स्विंग करेगी और बारिश से मैदान गीला हुआ तो भीगी हुई गेंद को स्पिन गेंदबाजों के लिए ग्रिप करना आसान नहीं होगा. ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि भारतीय टीम अपनी रणनीति में बदलाव करें.

बदला मौसम तो क्या होगी टीम ? 

दुबई में 18 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान था और बारिश हुई और अब 20 को भी भविष्यवाणी है कि मौसम करवट लेगा फिर ऐसे में भारतीय टीम की क्या सोच बदलेगी ये बड़ा सवाल है. वैसे मैच से पहले के प्रैक्टिस सेशन मेंं टीम इंडिया प्लान ‘बी’ पर काम करती नजर आई . 20 को ओवरकास्ट यानि दिन भर बादल रहते है तो भारतीय टीम मोहम्मद शमी, हर्षित राणा,अर्शदीप के साथ हार्दिक यानि चार तेज गेंदबाज और रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल दो फिंगर स्पिनर को खिला सकती है. सूत्रों की माने तो दोनों रिस्ट स्पिनर्स वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को पहले मैच में बाहर बैठना पड़ सकत है . गीली गेंद के साथ कलाई के स्पिनर्स के लिए गेंद को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल होता है जिसका वजह से टीम मैनेजमेंट ये बड़ा फैसला ले सकती है . बारिश हुई तो कुछ इस तरह हो सकती है प्लेइंग इलेवन

1-रोहित शर्मा 2-शुभमन गिल 3-विराट कोहली 4-श्रेयस अय्यर 5-के एल राहुल 6-अक्षर पटेल 7- हार्दिक पांड्या 8-रवींद्र जडेजा 9-मोहम्मद शमी 10- हर्षित राणा 11- अर्शदीप सिंह

homecricket

20 तारीख को बादल, बारिश बिगाड़ सकते है टीम का समीकरण

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *