Headlines

‘उससे अच्छी फीलिंग…’, No Entry 2 में नजर आएंगे अर्जुन कपूर, कॉमेडी फिल्मों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

[ad_1]

Last Updated:

Arjun Kapoor Film No Entry 2: अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद वह एक और कॉमेडी फिल्म करेंगे, जिसका नाम है ‘नो एंट्री 2’. इस बीच अर्जुन कपूर ने कॉमेडी …और पढ़ें

No Entry 2 में नजर आएंगे अर्जुन कपूर, कॉमेडी फिल्मों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

‘नो एंट्री 2’ फिल्म में धमाल मचाएंगे अर्जुन कपूर.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगी. इसके बाद अर्जुन कपूर कॉमेडी ‘नो एंट्री 2’ फिल्म में दिखेंगे. वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी फिल्म का हिस्सा हैं. हाल ही में अर्जुन ने ‘नो एंट्री 2’ फिल्म को लेकर बात की.

हाल ही में दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर से उनकी फिल्म ‘नो एंट्री 2’ के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी समय है, लेकिन कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है, जिसे हर कोई थिएटर में देखना पसंद करता है. एक्टर ने बताया कि कॉमेडी फैमिली ऑडियंस के लिए बहुत महत्वपूर्ण जॉनर है, चाहे वह रोमांस या ड्रामा के साथ हो. अर्जुन ने कहा, ‘अगर आप लोगों को हंसा सके, एक साथ बैठकर, उससे अच्छी फीलिंग कुछ होती ही नहीं.’

जल्द शुरू होगी ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग
अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्होंने एक्शन, ड्रामा और कुछ कॉमेडी फिल्में की हैं. उन्होंने अनीस बज्मी के साथ ‘मुबारकां’ में काम करने का एक्सपीरियंस बताया कि अब उन्हें डायरेक्टर के साथ फिर से काम करने का मौका मिल रहा है. अर्जुन ने उम्मीद जताई कि ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग जल्द शुरू होगी. उन्होंने कहा, ‘और जब मैं और ज्यादा डिटेल्स दे पाऊंगा, तब दूंगा. लेकिन हां, मेरे हसबैंड की बीवी के बाद मैं और कॉमेडी फिल्में करने के लिए एक्साइटेड हूं.’

‘मर्द तो शादी…,’ प्रतीक की दूसरी वेडिंग पर क्या था पिता राज बब्बर का रिएक्शन? सौतेले भाई आर्य ने किया खुलासा

रिलीज के लिए तैयार ‘मेरे हसबैंड की बीवी’
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर की अगली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनका किरदार अपनी दो लड़कियों के बीच फंसा नजर आएगा, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिल चुकी है. वाशु भगनानी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज हैं, जिनके निर्देशन में बनी ‘खेल खेल में’ पिछले साल 2024 में रिलीज हुई थी.

homeentertainment

No Entry 2 में नजर आएंगे अर्जुन कपूर, कॉमेडी फिल्मों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *