[ad_1]
Last Updated:
युवा पाकिस्तानी ओपनर सैम अयूब चोट की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए. अयूब इस समय लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं. पाकिस्तान का यह प्रतिभावान युवा इस समय सुर्खियों में है. सैम पर एक महिला जमकर बरस रही है. …और पढ़ें
ओपनर सैम अयूब से महिला नाराज हो गई.
हाइलाइट्स
- चोट की वजह से सैम अयूब पाकिस्तान टीम से बाहर हैं
- सैम अयूब लंदन में अपनी चोट का इलाज करा रहे हैं
- 22 साल के सैम सिर झुकाकर चले गए
नई दिल्ली. सैम अयूब पाकिस्तान के उभरते हुए क्रिकेटर हैं. उन्होंने अपने छोटे से करियर में इंटरनेशनल स्टेज पर छाप छोड़ी है.चोट की वजह से सैम अयूब को चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में जगह नहीं मिली. सैम के पैर में चोट है जिसका इलाज वह इस समय लंदन में करा रहे हैं. सैम को एक महिला जमकर लताड़ लगा रही है. महिला पहले तो सैम अयूब से उनका हालचाल पूछ रही है. लेकिन बाद में जब अयूब वहां से जाने लगते हैं तो फिर महिला गुस्सा हो जाती है. महिला के आग्रह के बावजूद सैम वहां नहीं रूकते हैं. इसके बाद उसने जो भी इस क्रिकेटर को कहा वायरल वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है.
22 वर्षीय बाएं हाथ के ओपनर सैम अयूब (Saim Ayub) लंदन में एक इवेंट में पहुंचे थे. उसी दौरान एक महिला सैम अयूब से बात करने लगती है. वह महिला पहले सैम से उनका हाल चाल पूछती है.इसके बाद जब सैम वहां से जाने लगे तो महिला को यह रास नहीं आया. महिला कहती है कि कुछ नहीं होगा अगर हम एक मिनट बात कर लेंगे. कुछ घिस नहीं जाएगा. महिला के इतना कुछ कहने के बावजूद सैम सिर झुकाकर वहां से चले गए. रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला जर्नलिस्ट थी. लेकिन जिस तरह से उसने पाक ओपनर से बात की वो सैम के फैंस को रास नहीं आया. वो इस रिपोर्टर को खूब भला बुरा कह रहे हैं.
एबी डीविलियर्स के 5 महारिकॉर्ड… जिनको तोड़ पाना असंभव, वनडे में 31 गेंदों पर जड़ चुके हैं सेंचुरी
[ad_2]
Source link