[ad_1]
Last Updated:
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई. शाहीन शाह आफरीदी ,नसीम शाह हैरिस रउफ सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. नतीजा न्यूजीलैंड 300 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही. इतनी ल…और पढ़ें
पाकिस्तान के पेसर्स ने 30 ओवर में कुल 214 रन लुटाए
हाइलाइट्स
- पाकिस्तान के गेंदबाजों की न्यूजीलैंड ने जमकर धुलाई की.
- शाहीन, नसीम और हैरिस ने खूब रन लुटाए.
- तीनों तेज गेंदबाजों ने 30 ओवर में 214 रन दिए.
नई दिल्ली. जिन गेंदबाजों पर पाकिस्तान को नाज था , जिन बॉलर्स के दमपर वो हिंदुस्तान को हराने का सपना देख रहे है , और जिनके कंधो पर सवार होकर वो भारतीय बल्लेबाजी कैंप में झांकना चाह रहे थे वो सब फेल हो गया क्योंकि किवी बल्लेबाजो ने कराची के मैदान पर पाकिस्तान के गेंदबाजों की कुटाई की वो भी कायदे से.
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद कप्तान रिजवान ने सोचा होगा कि शाहीन अफरीदी नसीम शाह और हैरिस रउफ किवी की बल्लेबाजी की खोल के रख देंगे पर हुआ इसका उल्टा . न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की बैंड बजा दी. जो गेंदबाजी करने आया वो मार खाकर वापस गया नतीजा ट्राई सीरीज जीतने वाली टीम ने 320 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए .
तिकड़ी की निकल गई हेकड़ी
स्विंग के किंग शाहीन शाह अफरीदी हो या सीम की थीम पर गेंदबजी करने वाले नसीम शाह हो या रफ्तार और उछाल के भरोसे बल्लेबाजों को परेशान करने वाले हैरिस रउफ किसी को भी किवी बल्लेबाजों ने नहीं बख्शा. यंग और लैथम ने भले ही शतक लगाया हो पर असली महफिल लूटा ग्लेन फिलिप्स ने . शाहीन अफरीदी की 29 गेंदों पर फिलिप्स ने 78 रन बनाए वो भी 268 की स्ट्राइक रेट के साथ . किसी भी स्पेल में इन गेंदबाजों ने वो धार नहीं दिखाई जिसको देखकर लगे कि वो बल्लेबाज को आउट कर सकते है . इसीलिए अफरीदी ने 10 ओवर में 68 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले पाए. नसीम शाह ने 10 ओवर में 63 रन लुटाए वहीं हैरिस रउफ ने 10 ओवर में 83 रन दिए . पाक के तीनों पेसर्स की बॉडी लैंग्वेज देखकर लगा कि वो जबरदस्ती क्रिकेट खेल रहे है जिनको फार्मेलिटी के लिए अपने कोटे पूरे करने है.
पाकिस्तान की अंतिम 20 ओवर में पिटाई
पहले दो विकेट जल्दी गिरने के बाद विल यंग और टॉम लैथम की साझेदारी ने पावरप्ले-2 में न्यूजीलैंड की वापसी कराई. जब ये साधेदारी शुरु हुई तो 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 48/2 था. और 40 ओवर के बाद टीम का स्कोर 207/4 रहा. किवी टीम ने टीम ने बीच के 30 ओवर में 159 रन बनाने में 2 विकेट गंवाए. अंतिम दस ओवर में मैच का नक्शा पूरी तरह बदल गया जब फिलिप्स ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की खबर लेना शुरु किया. आखिर की 60 गेंदों पर 113 रन बनाए जिसकी वजह से न्यूजीलैंड 320 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा . पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की ऐसी पिटाई देखकर भारतीय टीम मैनेजमेंट भी अपनी रणनीति बना रहा होगा क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम ने उनको रास्ता तो दिखा ही दिया है.
New Delhi,Delhi
February 19, 2025, 19:16 IST
[ad_2]
Source link