Headlines

‘मर्द तो शादी…,’ प्रतीक की दूसरी वेडिंग पर क्या था पिता राज बब्बर का रिएक्शन? सौतेले भाई आर्य ने किया खुलासा

[ad_1]

Last Updated:

Prateik Babbar Wedding: प्रतीक बब्बर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से शादी को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, अपनी शादी में शामिल होने के लिए प्रतीक ने सौतेले भाई और पिता राज बब्बर को न्यौता नहीं दिया था….और पढ़ें

प्रतीक की दूसरी वेडिंग पर क्या था पिता का रिएक्शन? सौतेले भाई ने किया खुलासा

प्रतीक बब्बर ने अपनी शादी में परिवार को नहीं किया शामिल.

हाइलाइट्स

  • प्रतीक बब्बर ने प्रिया बनर्जी से शादी की.
  • प्रतीक ने शादी में परिवार को नहीं बुलाया.
  • राज बब्बर ने बेटे की शादी पर कही थी ये बात.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी के साथ सात फेरे लिए हैं. उन्होंने मुंबई स्थित अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर पर शादी रचाई है. इस बीच सौतेले भाई आर्य बब्बर ने खुलासा किया कि प्रतीक ने परिवार को अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण नहीं भेजा था. अब आर्य ने अपने नए स्टैंड-अप कॉमेडी एक्ट में बताया कि प्रतीक की दूसरी शादी को लेकर उनके पिता राज बब्बर का क्या रिएक्शन था.

आर्य बब्बर ने स्टैंड-अप एक्ट ‘बब्बर तो शादी करते रहते हैं? उन्होंने एक्ट में मजाक में कहा, ‘मैं मानता हूं कि मेरे पिता ने दो बार शादी की, मेरी बहन ने भी दो बार शादी की और अब मेरा भाई दूसरी बार शादी कर रहा है. यहां तक कि मेरे कुत्ते हैप्पी की भी दो गर्लफ्रेंड्स हैं. तो, मुझे दूसरी बार शादी करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं तलाक की झंझटों से गुजरने के लिए बहुत आलसी हूं.’

क्या था पिता राज बब्बर का रिएक्शन
एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता राज बब्बर से पूछा कि जब मीडिया उनसे भाई प्रतीक बब्बर की शादी में न बुलाए जाने को लेकर सवाल करेगी, तो वह क्या जवाब देंगे. अपने पिता का जवाब बताते हुए आर्य ने कहा, ‘मेरे पिता ने कहा कि उन्हें बताओ कि मर्द तो शादी करते रहते हैं.’ प्रतीक बब्बर की पहली शादी सान्या सागर से हुई थी, लेकिन कपल का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *