[ad_1]
Last Updated:
India Bangladesh Champions Trophy match: भारत-बांग्लादेश मैच से पहले रोहित शर्मा ने यह कहकर चौंका दिया कि वे सोच-सोचकर पागल नहीं होना चाहते हैं.
Champions Trophy: भारत और बांग्लादेश का मैच गुरुवार को दुबई में होना है.
हाइलाइट्स
- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मैच बांग्लादेश से है.
- भारत-बांग्लादेश मैच गुरुवार को दुबई में होना है.
- भारतीय टीम टूर्नामेंट में 3 स्पिनरों के साथ उतरेगी.
नई दिल्ली. रोहित शर्मा का मस्तमौला अंदाज अक्सर विरोधी खेमे में खलबली मचा देता है. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैच से पहले भी ऐसा ही देखने को मिला. मैच से एक दिन पहले रोहित शर्मा जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो पत्रकार तीखे सवाल लेकर तैयार थे. रोहित ने ज्यादातर सवालों के जवाब उसी अंदाज में दिए, जैसा मैदान पर हुक लगा रहे हों. लेकिन एक सवाल पर यह कहकर चौंका दिया कि वे सोच-सोचकर पागल नहीं होना चाहते हैं.
भारत और बांग्लादेश का मैच गुरुवार को दुबई में होना है. यह चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा और भारत-बांग्लादेश का पहला मैच है. रोहित शर्मा जब मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो सबसे ज्यादा सवाल प्लेइंग इलेवन को लेकर थे. पूछा गया कि क्या भारत तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरेगा. इस पर रोहित शर्मा ने कहा कि आप तीन स्पिनर कैसे कह सकते हैं. तीन ऑलराउंडर कहिए. ऐसे खिलाड़ी जो बैट और बॉल दोनों से मैच जिता सकते हैं.
रोहित ने इस जवाब के साथ ही कहा, ‘जब कोई टीम पेस ऑलराउंडर के साथ उतरती है तब ऐसे सवाल नहीं उठते. तब कहा जाता है कि वो टीम 6 पेसर्स के साथ उतरती है. हमारे पास 3 बेहतरीन पेस ऑलराउंडर हैं और वे हमारी ताकत हैं. हम अपनी ताकत के साथ मैदान पर उतरेंगे.’
रोहित शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हम सब जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में हर मैच महत्वपूर्ण है. यहां सिर्फ 3 मैच (ग्रुप) हैं. आप एक मैच हारते हो और प्रेशर बन जाता है. लेकिन इसके बारे में ज्यादा सोच-सोचकर ज्यादा पागल नहीं होना है. मैच शुरू होने दीजिए. फिर देखते हैं कि क्या होता है.’
बता दें कि भारत और बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए में है. इसी ग्रुप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें भी हैं. हर टीम ग्रुप में 3 मैच खेलेगी. इसके बाद ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को होगा.
Delhi,Delhi,Delhi
February 19, 2025, 20:24 IST
[ad_2]
Source link