[ad_1]
Last Updated:
वायरल हो रहे इस पोस्ट के मुताबिक, 17 साल की पाकिस्तानी लड़की जब भी अपने ड्राइवर को गियर बदलते देखती, बस टुकुर-टुकुर निहारती थी. लड़की को ड्राइवर का अंदाज इतना पसंद आया कि उसने शादी का फैसला कर लिया.
अपने ड्राइवर के गियर बदलने के अंदाज पर लुट गई लड़की, कर ली शादी. (Photo Credit- सोशल मीडिया)
अगर आपसे पूछा जाए कि दो लोगों के बीच प्यार कैसे होता है? तो इसका सीधा जवाब यह है कि लोग एक-दूसरे से इसलिए प्यार करते हैं, क्योंकि उन्हें उनमें कुछ खास गुण पसंद होते हैं और ये गुण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं. इतना ही नहीं, जब बात पूरी जिंदगी साथ बिताने की हो तो एक-दूसरे की खूबियों और खामियों को स्वीकार करना और भी जरूरी हो जाता है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसा कोई मामला देखा है जहां कोई व्यक्ति कार का गियर बदलते देखकर ही दूसरे के प्यार में पड़ जाए? इस बात को सुनकर ही हैरानी हो रही होगी, लेकिन एक पाकिस्तानी महिला को अपने ड्राइवर से सिर्फ इसलिए प्यार हो गया, क्योंकि ड्राइवर का गियर बदलने का अंदाज भा गया था. 17 साल की उम्र में ही लड़की ने ड्राइवर से शादी रचा ली. ड्राइवर जब भी गियर बदलता, वो टुकुर-टुकुर देखती रहती थी. उस अंदाज से ही वो ड्राइवर के प्रति आकर्षित होती चली गई.
यूं तो यह मामला साल 2022 का है, लेकिन ट्विटर पर इस लड़की की प्रेम कहानी का किस्सा तेजी से वायरल हो रहा है. साल 2022 में डेली पाकिस्तान को दिए एक इंटरव्यू में इस जोड़े ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलकर बताया. उनकी प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब लड़की के पिता ने अपनी बेटी को गाड़ी चलाना सिखाने के लिए इस व्यक्ति को काम पर रखा. ड्राइवर रोजाना लड़की को गाड़ी सीखाने के लिए ले जाने लगा. शुरू-शुरू में लड़की को वो गियर बदलना सीखाता था. गियर बदलने का अंदाज लड़की को बेहद पसंद आता. वो बस टुकुर-टुकुर निहारती रहती थी. इसी दौरान लड़की को अपने ड्राइवर से प्यार हो गया. इंटरव्यू में लड़की ने बताया कि ये बहुत ही शानदार तरीके से गाड़ी चलाते हैं.
A thread of humorous Posts and movies that may make you roll on the ground 😂🧵
1. Time to go away this Planet 😹 pic.twitter.com/QgT2x4xPfb
— The Adventurous Soul (@TAdventurousoul) February 13, 2025
[ad_2]
Source link